Poola Jada
Home » राजस्थान » भाजपा का कुनबा बढ़ा, लालचंद कटारिया, खिलाड़ी लाल बैरवा समेत 30 दिग्गज कांग्रेस छोड़ BJP में हुए शामिल

भाजपा का कुनबा बढ़ा, लालचंद कटारिया, खिलाड़ी लाल बैरवा समेत 30 दिग्गज कांग्रेस छोड़ BJP में हुए शामिल

जयपुरः लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा के कुनबे में बढ़ोतरी हुई है. लालचंद कटारिया,राजेंद्र यादव समेत 30 दिग्गज नेताओं नें भाजपा की सदस्यता ली. सीएम भजनलाल शर्मा, सीपी जोशी ने भाजपा की सदस्यता दिलाई. इस दौरान केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव,डिप्टी सीएम दीया कुमारी,राजेंद्र राठौड़, अलका गुर्जर,विजया राहटकर सहित कई भाजपा नेता मंच पर मौजूद रहे.

भाजपा के कुनबे में जुड़ने वाले नामों में रिछपाल मिर्धा,खिलाड़ी लाल बैरवा,आलोक बेनीवाल, विजयपाल मिर्धा, रामपाल शर्मा, रामनारायण किसान, अनिल व्यास, ओंकार सिंह चौधरी,गोपाल राम कूकना, अशोक जांगिड़, प्रिया मेघवाल, सुरेश चौधरी, राजेंद्र परसवाल, शैतान सिंह मेहरड़ा, रामनारायण झाझड़ा, जगन्नाथ बुरड़क शामिल हए.

इसके अलावा कर्मवीर चौधरी, कुलदीप ढेवा, बच्चू सिंह चौधरी, रामलाल मीणा, महेश शर्मा दौलतपुरा,रणजीत सिंह और मधुसूदन शर्मा का नाम शामिल रहा. जिन्होंने आज कांग्रेस को अलविदा कहत हुए बीजेपी के साथ नए सफर का आगाज किया.

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

कृषि भूमि पर बिना जेडीए (JDA) अनुमति अवैध कॉलोनी ‘कौशल्या’ का विस्तार, प्रशासन बेखबर

सांभरिया रोड पर जीता वाला पुलिया के पास अवैध कॉलोनी ‘कौशल्या’ पर धड़ल्ले से प्लॉटिंग, प्रशासन मौन न्यूज इन राजस्थान