Home » राजस्थान » पपीते की आड़ में 2 ट्रको की स्टेपनी में छुपा कर ले जा रहे थे 50 किलो डोडा पोस्त, दोनो ट्रक चालकों सहित 5 को किया गिरफ्तार, ट्रक जब्त

पपीते की आड़ में 2 ट्रको की स्टेपनी में छुपा कर ले जा रहे थे 50 किलो डोडा पोस्त, दोनो ट्रक चालकों सहित 5 को किया गिरफ्तार, ट्रक जब्त

अजमेर जिले की रूपनगढ़ पुलिस ने शनिवार रात महाराष्ट्र से पपीता भरकर पंजाब की फगवाड़ा मंडी पहुंचाने की आड़ में 50 किलो डोडा पोस्त की तस्करी पकड़ी है। यह तस्करी 2 ट्रकों की स्टेपनी में 25-25 प्लास्टिक की छोटी-छोटी थैलियों में की जा रही थी। पुलिस ने इस मामले में दोनों ट्रकों के चालकों समेत 5 तस्करों को गिरफ्तार किया है। दोनों ट्रक जब्त कर लिए गए हैं। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
थानाधिकारी भंवर सिंह राव ने बताया कि अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के संबंध में मिले इनपुट के आधार पर थाना पुलिस ने बीती रात मेगा हाईवे के नुवां चौराहे पर नाकाबंदी की। इस दौरान किशनगढ़ की तरफ से आए 2 पंजाब पासिंग नंबरों के ट्रकों को रुकने का इशारा किया गया, लेकिन पुलिस को देखकर चालक ट्रक को भगाने लगे। उन्हें रोककर पूछताछ की तो चालकों ने दोनों ट्रकों में महाराष्ट्र से पपीता भरकर पंजाब की फगवाड़ा मंडी पहुंचाने की बात कही। दोनों ट्रक चालकों के पास बैठे 3 अन्य व्यक्तियों के चेहरे पर पुलिस का डर देखकर उनसे कड़ाई से पूछताछ की गई तो उन्होंने स्टेपनी में डोडा चूरा होने की बात स्वीकार ली। इस पर ट्रक नम्बर पीबी 65 एडब्लयू 2588 और पीबी 22 के 4837 की स्टेपनी खुलवा कर तलाशी ली गई तो उसमें से प्लास्टिक की छोटी-छोटी थैलियों में भरा 50 किलो डोडा चूरा बरामद हुआ।
पुलिस ने डोडा चूरा जब्त कर एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज किया है। दोनों ट्रकों को जब्त कर डोडा चूरा की तस्करी के आरोप में पंजाब के भटिंडा जिले के करनाल निवासी 34 वर्षीय बब्बूसिंह पुत्र दर्शन सिंह, फजिल्का जिले के अबोहर निवासी 35 वर्षीय गुरमीत सिंह पुत्र सरदार गुरबक्स सिंह, इसी इलाके के 23 वर्षीय गुरमीत सिंह पुत्र मंजीत सिंह, करनाल निवासी 30 वर्षीय रजिन्द्र सिंह पुत्र सुखबिन्दर सिंह और अबोहर निवासी 30 वर्षीय करमजीत सिंह पुत्र नीला सिंह को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

कृषि भूमि पर बिना जेडीए (JDA) अनुमति अवैध कॉलोनी ‘कौशल्या’ का विस्तार, प्रशासन बेखबर

सांभरिया रोड पर जीता वाला पुलिया के पास अवैध कॉलोनी ‘कौशल्या’ पर धड़ल्ले से प्लॉटिंग, प्रशासन मौन न्यूज इन राजस्थान