Poola Jada
Home » राजस्थान » कांग्रेस के दिग्गजों ने थामा भाजपा का दामन,लालचंद कटारिया,मिर्धा,राजेन्द्र यादव,खिलाड़ी लाल बैरवा सहित 1370 ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की

कांग्रेस के दिग्गजों ने थामा भाजपा का दामन,लालचंद कटारिया,मिर्धा,राजेन्द्र यादव,खिलाड़ी लाल बैरवा सहित 1370 ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की

जयपुर(सुनील शर्मा) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की नीतियों से प्रभावित होकर उनके नेतृत्व में राष्ट्रनिर्माण के लिए कंधे से कंधा मिलाकर काम करने का संकल्प लेते हुए आज भाजपा प्रदेश कार्यालय पर विभिन्न राजनैतिक दलों से आए सांसद,पूर्व मंत्री,विधायक, प्रधान,जिला परिषद सदस्य और पंचायत समिति सदस्यों सहित 1,370 नेताओं ने भाजपा का दामन थामा।

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की मौजूदगी में सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया गया।इस दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व केंद्रीय मंत्री लालचंद कटारिया,पूर्व सांसद एवं पूर्व मंत्री खिलाड़ी लाल बैरवा,पूर्व मंत्री राजेन्द्र यादव,पूर्व विधायक रिछपाल मिर्धा,जनता सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष रणधीर सिंह भिंडर,दीपेन्द कंवर भिंडर,आलोक बेनीवाल,विजयपाल सिंह मिर्धा,रामनारायण किसान, कांग्रेस सेवादल के पूर्व अध्यक्ष सुरेश चौधरी,भीलवाड़ा से कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष रामपाल शर्मा, lक्रीड़ा परिषद के उपाध्यक्ष अनिल व्यास, बॉडी बिल्डिंग में गोल्ड मेडलिस्ट प्रिया सिंह मेघवाल और कांग्रेस से लोकसभा प्रत्याशी रहे रिजू झुंझुनवाला सहित अन्य सभी लोगों को भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भाजपा का पटका पहनाकर सदस्यता ग्रहण करवाई और भाजपा परिवार में स्वागत किया।

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी की रीति एवं नीति तथा नवयुग प्रवर्तक प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के विकास कार्यों से प्रभावित होकर आज प्रदेश के अनेक राजनेता,सेवानिवृत प्रशासनिक अधिकारी एवं सामाजिक सरोकार से जुड़े सभी लोगों का भाजपा परिवार में स्वागत करता हूं। मुझे पूर्ण विश्वास है कि हम सभी प्रदेश की सभी 25 लोकसभा सीटों पर कमल खिलाकर,इनकी विजय माला प्रधानमंत्री मोदी को पहनाएंगे और अबकी बार 400 पार की संकल्प सिद्धि में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा कि पिछली सरकारों के समय अंतिम समय में घोषणाओं की याद आती थी।वहीं मौजूदा भजनलाल शर्मा सरकार ने पहले दिन से संकल्प पत्र पर काम करना शुरू कर दिया है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ईआरसीपी जल समझौता और यमुना जल समझौता जैसे भागीरथी कार्य किये हैं।500 सालों के संघर्ष के बाद प्रभु श्री राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा कर सनातन धर्म से जुड़े करोड़ों लोगों की आस्था को संबल देने का काम किया है।आज उसी का परिणाम है कि सनातन धर्म को मानने वाले सभी लोगों ने भाजपा का दामन थामा है।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा का उद्देश्य अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति का कल्याण करना है।भाजपा परिवार में शामिल होने जा रहे सभी वरिष्ठ नेताओं का अभिनंदन करता हूं स्वागत करता हूं।मौजूदा समय में राजनैतिक पार्टियां किस उद्देश्य के साथ राजनीति में काम करती हैं,यह उन्हे जनता को बताना होगा।2014 के बाद पीएम मोदी के नेतृत्व वाली सरकार ने जब काम करना शुरू किया तो आपने देखा होगा कि आजादी के समय से राज करने वाली राजनैतिक पार्टियों का हेतु ही बदल गया।पंचायत से लेकर पार्लियामेंट तक देश के अंदर राज करने वाली कांग्रेस पार्टी पर जनता ने विश्वास किया उसे चुनकर सत्ता तक पहुंचाया,लेकिन कांग्रेस ने जनता को धोखे के अलावा कुछ नहीं दिया।आजादी के बाद देश को सच्चे राष्ट्रवादी राजनैतिक दल की आवश्यकता हुई,ऐसा दल जो कि हमारे पूर्वजों जिन्होने आजादी के लिए कुर्बानी दी उनका सम्मान कर सके।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि 21 अक्टूबर 1951 में कुछ राष्ट्रवादी लोगों ने भारतीय जनसंघ नाम से एक राजनीतिक दल बनाया।1951 में जब श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने मंत्रिमंडल से इस्तीफा देकर जनसंघ की शुरुआत की।वही जनसंघ जो कभी 10 से 12 लोगों की पार्टी हुआ करता था धीरे-धीरे अपने विचार और नियत से आगे बढ़ा और आज विश्व का सबसे बड़ा राजनैतिक दल बना।2014 से पहले आए दिन हजारों करोड़ों रुपए के घोटाले होते थे आए दिन आतंकी घटनाएं होती थी।आज देश में एक परिवर्तन की लहर चली और भारत का डंका विश्व में बजा।कांग्रेस ने गरीब और किसानों के नाम पर वोट मांगे लेकिन उनके लिए किया क्या?वहीं हम जो काम करते हैं उसका हिसाब देते हैं हमारी सरकार 6 माह बाद राजस्थान की जनता को काम का हिसाब देगी।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि हमने ईआरसीपी और यमुना जल समझौता करके दिखाया,क्योंकि हमने संकल्प लिया था।कांग्रेस ने ईआरसीपी के नाम पर जनता को हमेशा गुमराह किया।मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार होने के बावजूद कांग्रेस ईआरसीपी को नहीं ला पाई।हमने यमुना जल समझौता कर शेखावटी के तीन जिलों को पानी देने का काम शुरू कर दिया है।कांग्रेस के लोग ध्यान रखें स्वार्थ की राजनीति ज्यादा समय तक नहीं कर पाएंगे। हम जनता के बीच संकल्प पत्र लेकर गए हैं,वहीं हमारे केंद्र की सरकार का संकल्प पत्र देख लीजिए हमने चुनाव से पहले जो वादे किये उन्हे पूरा करने के लिए काम कर रहे हैं।

भाजपा प्रदेश सह-प्रभारी विजया राहटकर ने संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस से आए हुए सभी नेताओं का बहुत-बहुत स्वागत करती हूं। भाजपा ऐसी पार्टी है जो सबको साथ लेकर काम करती है और इस देश का गरीब शोषित वंचित युवा महिला किसान उन सभी के लिए काम करती है।धारा 370 हो चाहे राम मंदिर निर्माण हो चाहे देश के विकास की बात हो या विश्व पटल पर स्थान दिलाने का काम हो यह सभी काम प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में हुआ है।

पूर्व केंद्रीय मंत्री लालचंद कटारिया ने संबोधित करते हुए कहा कि बहुत दिनों से अंतरात्मा कुठिंत थी।मैने अंतरात्मा की आवाज पर पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा परिवार में शामिल होने का निर्णय लिया है। मैं विश्वास दिलाता हूं कि मैने भाजपा की सदस्यता एक नेता की तरह नहीं एक कार्यकर्ता की तरह ग्रहण की है। राजस्थान की भौगोलिक परिस्थिति को देखेते हुए एक आम गरीब की पीड़ा पीने के पानी की है।मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ईआरसीपी और यमुना जल समझौता करके इन योजनाओं को अमली जामा पहनाने का काम किया है।देश और दुनिया में भारत को एक अलग पहचान दिलाने का काम किसी ने किया है तो प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी हैं।हम एक कार्यकर्ता के रूप में बूथ पर काम करेंगे,और जो भी नेतृत्व कहेगा उसे पूरा करने का प्रयास करेंगे।

पूर्व विधायक रिछपाल मिर्धा ने संबोधित करते हुए कहा कि कई दिनों से कांग्रेस में परेशान हो रहे थे और परेशानी की वजह यह है कि पिछले 50 वर्ष से कांग्रेस में काम किया है। जिस समाज से मैं आता हूं उस समाज को कांग्रेस ने कुछ नहीं दिया और आज हम जिस मंच पर खड़े हैं उसी पार्टी के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी ने हमारे समाज को 1999 में आरक्षण दिया था।हमें उनका आभार व्यक्त करना वहीं पीएम मोदी ने किसान के बेटे को उपराष्ट्रपति के पद पर बिठाया और समाज के तीन तीन गवर्नर किसी पार्टी ने बनाये तो वह भाजपा ही है। कांग्रेस गर्त में गई अब कांग्रेस में कोई नेता ही नहीं रहा है कांग्रेस में खुद के लोग ही खुद के नेताओं को गिराने का काम करते हैं।कांग्रेस अपने कार्यकर्ताओं को को तड़पता हुआ देखना चाहती है।

पूर्व सांसद खिलाड़ी लाल बैरवा ने संबोधित करते हुए कहा कि पीएम मोदी के पास विकास का विजन है। मोदी देश को आगे बढ़ने का सपना देखते हुए उन्हे पूरा करने का काम कर रहे हैं।इसलिए हमने तय किया है कि हमें भाजपा की सदस्यता ग्रहण करनी है,क्योंकि पिछली कांग्रेस सरकार के समय हमने लगातार डेढ़ साल तक सीएम गहलोत को कहा कि अनुसूचित जाति बोर्ड को संवैधानिक दर्जा दिलाने का काम करें लेकिन नहीं हुआ।भाजपा ने एक दलित परिवार से आए अर्जुनराम मेघवाल को देश का कानून मंत्री बनाने का काम किया।प्रेमचंद बैरवा को डिप्टी सीएम बनाने का काम किया।हम विश्वास दिलाते हैं कि पीएम मोदी के नेतृत्व में सभी 25 सीटों पर कमल खिलाएंगे।

पूर्व मंत्री राजेंद्र यादव ने संबोधित करते हुए कहा कि हम प्रदेश नेतृत्व को विश्वास दिलाते हैं कि राजस्थान की सभी 25 लोकसभा सीटें भाजपा की झोली में होगी।भाजपा की विचारधारा के साथ हम जुड़े हैं,तो निश्चित तौर पर आने वाले समय में 400 सीटें जीतकर तीसरी बार नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सरकार बनाएंगे।

कार्यक्रम के दौरान मंच संचालन जॉइनिंग कमेटी के अध्यक्ष पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अरूण चतुर्वेदी ने किया। इस दौरान मंच पर केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव,डिप्टी सीएम दीया कुमारी,पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़,पूर्व सांसद ज्योति मिर्धा,धरोहर प्राधिकरण के अध्यक्ष राज्य मंत्री ओंकार सिंह लखावत,भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच,भाजपा प्रदेश महामंत्री दामोदर अग्रवाल,जितेन्द्र गोठवाल, श्रवण सिंह बगड़ी,प्रदेश उपाध्यक्ष नाहर सिंह जोधा,विधायक कुलदीप धनकड़,बाल मुकुंदाचार्य,प्रदेश कार्यालय प्रभारी मुकेश पारीक सहित अन्य भाजपा नेता मौजूद रहे।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

कृषि भूमि पर बिना जेडीए (JDA) अनुमति अवैध कॉलोनी ‘कौशल्या’ का विस्तार, प्रशासन बेखबर

सांभरिया रोड पर जीता वाला पुलिया के पास अवैध कॉलोनी ‘कौशल्या’ पर धड़ल्ले से प्लॉटिंग, प्रशासन मौन न्यूज इन राजस्थान