Poola Jada
Home » राजस्थान » महापौर सौम्या गुर्जर की “घूमो जयपुर”थीम की लोगों ने की सराहना।।महापौर ने आज घूमों जयपुर के तहत जवाहर सर्किल पार्क में आमजनता के साथ किया योगा महापौर सोम्या ने आमजनता को वितरित किए कपड़े से बने थैले

महापौर सौम्या गुर्जर की “घूमो जयपुर”थीम की लोगों ने की सराहना।।महापौर ने आज घूमों जयपुर के तहत जवाहर सर्किल पार्क में आमजनता के साथ किया योगा महापौर सोम्या ने आमजनता को वितरित किए कपड़े से बने थैले

जयपुर(सुनील शर्मा) ग्रेटर नगर निगम महापौर डॉ सौम्या गुर्जर ने घूमो जयपुर थीम पर नए नवाचार का आगाज किया है इस नवाचार के तहत महापौर ने जयपुर शहर के विभिन्न पार्कों सहित अन्य स्थलों पर अलसुबह जाकर आमजनता की सहभागिता से शहर को स्वस्थ,स्वच्छ,सुंदर बनाने के लिए घूमने के साथ साथ शहर की सफाई व्यवस्था को दुरस्त करती नजर आएगी,आज इसी क्रम में महापौर सोम्या अलसुबह 6 बजे जवाहर सर्किल स्थित पार्क में पहुंची जहां पर मौजूद आम जनता के साथ महापौर ने योगा किया साथ ही महापौर ने आमजनता के साथ मिलकर दौड़ भी लगाई,पार्क में मौजूद लोगों को महापौर ने कपड़े से बने थैले वितरित किए और सभी से आग्रह भी किया कि जहां भी गंदगी मिली उसे उठाकर कूडेदान में डाले वहीं बाजार में जाते वक्त कपडे से बने थेले का उपयोग करें जिससे सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल कम से कम हो सके,आमजनता ने भी महापौर के इस अभियान में दिलचस्पी दिखाते हुए महापौर के इस अभियान की जमकर प्रशंसा की यहीं नहीं आम जनता ने महापौर सोम्या के साथ मिलकर योगा और दौड़ भी लगाई कार्यक्रम की अगली कड़ी में महापौर सौम्या कल सेंट्रल पार्क जाएगी जहां पर आमजनता को घूमों जयपुर थीम से रूबरू कराएगी।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

जेडीए की बड़ी कार्रवाई करोड़ों की लीज राशि बकाया होने पर जगतपुरा स्थित मॉल की 17 संपत्तियां कुर्क

जेडीए की बड़ी कार्रवाई करोड़ों की लीज राशि बकाया होने पर जगतपुरा स्थित मॉल की 17 संपत्तियां कुर्क न्यूज इन