Poola Jada
Home » राजस्थान » एसकेआरएयू बनने के बाद पहली बार हो रहा अंतर महाविद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन

एसकेआरएयू बनने के बाद पहली बार हो रहा अंतर महाविद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन

बीकानेर, 13 मार्च। स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय बनने के बाद पहली बार अंतर महाविद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन होने जा रहा है। ये आयोजन 14-17 मार्च को कृषि विश्वविद्यालय परिसर में ही होगा। खेलकूद प्रतियोगिता के आयोजन को लेकर कुलपति डॉ अरुण कुमार ने बुधवार को विश्वविद्यालय परिसर में बने इंडोर हॉल में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसकी विस्तृत जानकारी मीडिया को दी। कुलपति ने बताया कि खेलकूद प्रतियोगिता को लेकर तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। प्रतियोगिता में विजेताओं को आगे बढ़ाने के लिए उन्हें सभी सुविधाएं प्रदान की जायेंगी। प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले कुलपति ने सभी खेल मैदानों का जायजा लिया। 

*ये कॉलेज ले सकेंगे हिस्सा*
प्रेस कॉन्फ्रेंस में विश्वविद्यालय स्पोर्ट्स बोर्ड चेयरमैन डॉ वीर सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता में कृषि विश्वविद्यालय से संबंधित 7 संगठक महाविद्यालय श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू में चाँदगोठी, झुंझुनू में मंडावा और बीकानेर के कृषि महाविद्यालय के अलावा आईएबीएम और सामुदायिक विज्ञान महाविद्यालय के विद्यार्थी इसमें हिस्सा ले सकेंगे। 

*आयोजन को लेकर 12 समितियों का गठन*
डॉ सिंह ने बताया कि खेल प्रतियोगिता के सफल आयोजन को लेकर कॉर्डिनेशन कमेटी,ऑर्गेनाइजिंग कमेटी समेत कुल 12 विभिन्न समितियां बनाई गई हैं।खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ कृषि विश्वविद्यालय परिसर स्थित खेल स्टेडियम में महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ मनोज दीक्षित के मुख्य आतिथ्य में और समापन विद्या मंडप में राजूवास के पूर्व कुलपति प्रो.ए के गहलोत के मुख्य आतिथ्य में होगा। 

*इन खेलों का होगा आयोजन*
स्पोर्ट्स बोर्ड सचिव डॉ वी एस आचार्य ने बताया कि खेलकूद प्रतियोगिता के अन्तर्गत वॉलीबॉल, बास्केटबॉल, शतरंज, कबड्डी, टेबल टेनिस, बैडमिंटन समेत एथलेटिक्स में 100 मीटर, 200 मीटर दौड़, लंबी कूद, गोला फेंक खेलों का आयोजन किया जाएगा। सभी खेलों में छात्र छात्राएं दोनों हिस्सा ले सकेंगे। निदेशक प्रसार डॉ सुभाष चंद्र ने धन्यवाद ज्ञापित किया। मंच संचालन पीआरओ श्री सुरेश बिश्नोई ने किया। 

प्रेस कॉन्फ्रेंस में निदेशक अनुसंधान डॉ पीएस शेखावत, आईएबीएम निदेशक डॉ आईपी सिंह, अधिष्ठाता डॉ विमला डुकवाल, अतिरिक्त निदेशक बीज डॉ पीसी गुप्ता, अधिष्ठाता डॉ पीके यादव,  डीएचआरडी निदेशक डॉ एके शर्मा, एलपीएम प्रोफेसर डॉ निर्मल सिंह दहिया, लाइजन ऑफिसर डॉ वाई के सिंह, डॉ एचएल देसवाल, डॉ  आर के वर्मा, डॉ ममता सिंह समेत अन्य स्टॉफ मौजूद रहा।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines

जेडीए की बड़ी कार्रवाई करोड़ों की लीज राशि बकाया होने पर जगतपुरा स्थित मॉल की 17 संपत्तियां कुर्क

जेडीए की बड़ी कार्रवाई करोड़ों की लीज राशि बकाया होने पर जगतपुरा स्थित मॉल की 17 संपत्तियां कुर्क न्यूज इन