Home » राजस्थान » हारे का सहारा,बाबा श्याम हमारा जयकारों से गूंजी खाटू नगरी, फाल्गुनी लक्खी मेले में उमड़ा भक्तों का सैलाब

हारे का सहारा,बाबा श्याम हमारा जयकारों से गूंजी खाटू नगरी, फाल्गुनी लक्खी मेले में उमड़ा भक्तों का सैलाब

रींगस: हारे का सहारा, बाबा श्याम हमारा जयकारों से खाटू नगरी इन दिनों गूंज रही है. जी हां बाबा श्याम का वार्षिक लक्खी मेला 2024 परवान पर है. वार्षिक लक्खी मेले का आज 8वां दिन है. श्रद्धालुओं का रींगस से लेकर खाटू धाम तक लगातार कारवां जारी है. बाबा श्याम का गुलाबी फूलों से मनमोहक श्रृंगार किया गया. कतारबद्ध होकर श्रद्धालु बाबा श्याम का दीदार कर रहे है.

मुख्य मेला 20 मार्च को एकादशी पर आयोजित होगा. आपको बता दें कि देशभर में प्रसिद्ध खाटूश्याम लक्खी मेले परवान पर चल रहा है. अब तक लाखों श्रद्धालु बाबा श्याम के दर्शन कर चुके है. एकादशी नजदीक आने के साथ ही खाटू में श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ गई है. देशभर से निशान लेकर जत्थों में बाबा के जयकारे लगाते श्रद्धालु पहुंच रहे है.

खाटू नगरी की हर एक गली श्रद्धालुओं से लबालब नजर आई. रींगस से खाटू में बाबा के दरबार तक लंबी-लंबी लाइनें देखने को मिली. भक्तों से खचाखच खाटू ‘हारे के सहारे’ के जयकारों से गूंजायमान हो रहा. आज बेंगलुरु से मंगवाए विशेष गुलाबी फूलों से श्यामधणी का विशेष श्रृंगार किया गया. मेले में भारी भीड़ के चलते बाबा के दर्शनों के लिए 24 घंटे मंदिर के पट खुले हैं.

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

जयपुर परकोटा क्षेत्र की विरासत संरक्षण व शहरी नियोजन के संबंध में कार्यशाला का हुआ आयोजन

व्यापारिक संगठनों से हुआ संवाद हिंद न्यूज इन राजस्थान सुनील शर्मा जयपुर। नगर निगम जयपुर द्वारा मंगलवार को प्रातः 11