Home » राजस्थान » अफीम के 530 पौधे बरामद:केलवा थाना सर्कल में खेत के बाड़े से बरामद किए अफीम के पौधे, एक गिरफ्तार

अफीम के 530 पौधे बरामद:केलवा थाना सर्कल में खेत के बाड़े से बरामद किए अफीम के पौधे, एक गिरफ्तार

राजसमंद में केलवा पुलिस ने थाना सर्कल में एक खेत पर बने बाड़े की चारदिवारी के अन्दर से अवैध अफीम की फसल के पौधे बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार किया। केलवा थाना इंचार्ज ओम सिंह के अनुसार आगामी लोकसभा चुनाव की आचार संहिता के तहत जिले में मादक पदार्थो की रोकथाम व अपराधियों की धर पकड के लिए पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी के निर्देशन में विशेष अभियान चलाया जा रहा है इस क्रम में केलवा थाना सर्कल में मुखबिर की सूचना पर केलवा पुलिस थाने से एएसआई कमलेन्द्र सिंह, हैड कॉन्स्टेबल सांवरमल, कॉन्स्टेबल दिनेश, धारा सिंह, शंकर लाल, रणजीत, वीरेंद्र, चिमू की टीम भेरु लाल (61) पुत्र खुमाण कुमावत निवासी नालावाला, छापरखेडी के खेत पर बने हुए बाड़े पर पहुंचे।

इस दौरान पटवारी हल्का भुरालाल मीणा भी मौके पर पहुंचे ओर भेरूलाल के बाडे का गेट खोलकर फसल को देखा तो बाड़े के अन्दर धनिया, मिर्ची, हरे प्याज व गन्ना के पौधों के बीच में दो छोटी क्यारियों में अफीम की फसल बोई हुई मिली, जिसमें अफीम की फसल के कुछ पौधों के डोडे आये हुए हो पकाव पर थे व कुछ आधे कच्चे थे।

इस दौरान मौके पर भेरु लाल अफीम के पौधों की रखवाली करता पाया गया जो पुलिस जाब्ता देखकर भागने लगा जिसको तुरन्त ही पुलिस ने पकड लिया जिसने बाद में पुलिस पूछताछ में अफीम की फसल अपनी बताई।

मौके पर उपस्थित पटवारी भुरालाल मीणा से अफीम की खेती के स्थान का राजस्व रिकॉर्ड प्राप्त किया जो आराजी खसरा नम्बर 448 सहखातेदारी भेरु लाल कुमावत की पायी गई। जिसके नाम का कोई वैद्य अफीम का पट्टा जारी नही बताया।

जिसके बाद पुलिस ने अवैध अफीम की खेती करने पर आरोपी भेरु लाल को एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार किया। पुलिस ने बाड़े से कुल 530 अफीम के पौधे जब्त किए पौधों का कट्टे सहित कुल वजन 37 किलो 200 ग्राम पाया गया। केलवा पुलिस ने मामला दर्ज कर अनुसंधान केलवाडा पुलिस थाना इंचार्ज विशाल गवारिया को सुपुर्द किया।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

कृषि भूमि पर बिना जेडीए (JDA) अनुमति अवैध कॉलोनी ‘कौशल्या’ का विस्तार, प्रशासन बेखबर

सांभरिया रोड पर जीता वाला पुलिया के पास अवैध कॉलोनी ‘कौशल्या’ पर धड़ल्ले से प्लॉटिंग, प्रशासन मौन न्यूज इन राजस्थान