Rajasthan Royals V/S Lucknow Super Giants IPL-2024 टी-20 क्रिकेट मैच सवाई मानसिंह स्टेडियम, जयपुर में समय 03.30 पी.एम. से खेला जाना प्रस्तावित है। मैच को देखने के लिये बी.आई.पी, विशिष्ट अतिथिगण/अतिथिगण, अधिकारीगण, टीम संयोजक एवं काफी संख्या में दर्शको के आने की संम्भावना है। क्रिकेट मैच के दौरान यातायात के सुगम एवं सुव्यवस्थित संचालन हेतु यातायात व्यवस्था निम्न प्रकार से रहेगी:-
1. यूनिवर्सिटी गेट की तरफ से यूनिवर्सिटी मोड टोंक रोड़ की तरफ आने वाले सामान्य यातायात को जनता स्टोर से डायवर्ट कर समानान्तर मार्गों से निकाला जायेगा।
2. टोक रोड पर चलने वाले यातायात को वाहनो का अत्यधिक दबाव होने की स्थिति में मैच में आने वाले दर्शको के वाहनों के अलावा सामान्य यातायात को गांधीनगर मोड़ से गांधी सर्किल की तरफ एवं आर.बी.आई. कट से गणेश मंदिर की तरफ डायवर्ट किया जायेगा।
3. वाहनो का अत्यधिक दबाव होने की स्थिति में जे.डी.ए. चौराहा से रामबाग चौराहा की तरफ आने वाले यातायात को मैच में आने वाले दर्शको के वाहनों के अलावा सामान्य यातायात
को जे.डी.ए. चौराहा से गांधी सर्किल/त्रिमूर्ति सर्किल की तरफ डायवर्ट किया जायेगा।
4. वाहनो का अत्यधिक दबाव होने की स्थिति में स्टेच्यू सर्किल की तरफ से पोलो सर्किल की तरफ आने वाले यातायात को मैच में आने वाले दर्शको के वाहनों के अलावा सामान्य यातायात को स्टेच्यू सर्किल से डाईवर्ट कर समानान्तर मार्गों से निकाला जायेगा।
5. पंकज सिंघवी मार्ग से विधानसभा तिराहा के मध्य संचालित होने वाले सामान्य यातायात को आवश्यकतानुसार मैच में आने वाले दर्शको के वाहनों के अलावा सामान्य यातायात को डायवर्ट कर समानान्तर मार्गो से निकाला जायेगा।
6. क्रिकेट मैच के दौरान रोड़वेज बसो का आवागमन नारायण सिंह तिराहे, पृथ्वीराज टी. पोइंट, पृथ्वीराज रोड, स्टेच्यू सर्किल, पार्क प्राईम, चोमू हॉउस चौराहा से रहेगा।
7. क्रिकेट मैच के दौरान गांधी नगर मोड़ से नारायण सिंह तिराहा तक टोंक रोड़, रामबाग सर्किल से 22 गोदाम सर्किल तक भवानी सिंह रोड़, स्टेच्यू सर्किल से विधानसभा तिराहा तक जनपथ, विधानसभा तिराहा से फ्रूट मण्डी कट, टोंक रोड तक पंकज सिंघवी मार्ग पर सभी प्रकार के वाहनों की पार्किंग निषेध रहेगी।
8. क्रिकेट मैच समाप्त होने तक जयपुर शहर में भारी वाहनो का प्रवेश निषेध रहेगा। 9. वी.आई.पी. के वाहनों की पार्किंग स्टेडियम के अन्दर ही साउथ ब्लाक में की जायेगी।
10. दक्षिणी गेट से प्रवेश करने वाले पासधारी वाहनो की पार्किंग फुटबाल ग्राउण्ड में की जायेगी। 11. पूर्वी द्वार से प्रवेश करने वाले दर्शकों के वाहनों की पार्किंग सुबोध स्कूल/कॉलेज ग्राउण्ड रामबाग के पास निर्धारित पार्किंग स्थल पर पार्क की जायेंगी। आवश्यकता पड़ने पर मैच में
आने वाले दर्शकों के दुपहिया वाहनों की पार्किंग लक्ष्मीमंदिर अण्डर पास के उपर निर्धारित पार्किंग स्थल पर पार्क की जायेंगी।
12. उत्तरी द्वार से प्रवेश करने वाले दर्शकों के वाहनों की पार्किंग एस.एम.एस. इन्वेस्टमेन्ट ग्राउण्ड, अम्बेडकर सर्किल के पास निर्धारित पार्किंग स्थल पर पार्क की जायेंगी।
13. पश्चिमी द्वार से प्रवेश करने वाले दर्शकों के वाहनों की पार्किंग निर्धारित पार्किंग स्थल पर पार्क की जायेंगी। क्रिकेट मैच समाप्ती के बाद पार्क वाहनो का निकास कटपुतली रोड़ की तरफ से रहेगा।
आमजन से अपील है कि उक्त कार्यक्रम के दौरान समानान्तर मार्गों का प्रयोग करें।





