Home » राजस्थान » फैक्ट्री हादसा… जयपुर-आगरा हाईवे जाम:ग्रामीणों का हंगामा, हालात तनावपूर्ण; कल शाम से खुले में पड़े हैं 5 शव, मुख्यमंत्री ने मांगी रिपोर्ट

फैक्ट्री हादसा… जयपुर-आगरा हाईवे जाम:ग्रामीणों का हंगामा, हालात तनावपूर्ण; कल शाम से खुले में पड़े हैं 5 शव, मुख्यमंत्री ने मांगी रिपोर्ट

जयपुर से करीब 25 किमी दूर बस्सी की केमिकल फैक्ट्री में शनिवार को विस्फोट हुआ था। इस घटना में जान गंवाने वाले 5 लोगों के शव मौके पर खुले में ही रखे हैं। मृतकों के परिजनों ने परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी, 50 लाख रुपए मुआवजा और फैक्ट्री के मालिक पर कार्रवाई करने की मांग की है। उन्होंने शव उठाने से इनकार कर दिया है।

जयपुर के कलेक्टर से रिपोर्ट तलब
जयपुर के बस्सी स्थित केमिकल फैक्ट्री में हुए विस्फोट के मामले में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रिपोर्ट तलब किया है। जयपुर के जिला कलेक्टर और संबंधित विभागों के अधिकारियों से मामले का पूरा ब्योरा मांगा गया है। शनिवार की शाम इस घटना में 6 लोगों की मौत हो गई थी।जयपुर-आगरा हाईवे पर गाड़ियों की लंबी लाइन
जयपुर-आगरा हाईवे (NH-21) पर रविवार को मृतकों के परिवार वाले और ग्रामीण आ गए। उन्होंने हाईवे जाम कर दिया है। बस्सी स्थित केमिकल फैक्ट्री में हुए विस्फोट में मारे गए लोगों के परिवार को नौकरी और मुआवजा देने की मांग कर रहे हैं।

फैक्ट्री मालिक सुभाष पाराशर घटना के बाद से फरार चल रहा है, जिसकी बस्सी थाना पुलिस तलाश कर रही है। सुभाष पाराशर की केमिकल फैक्ट्री कई साल पुरानी है।

छावनी में तब्दील हुआ पूरा इलाका
धरनास्थल पर बस्सी और कानोता थाना पुलिस के साथ पुलिस लाइन से फोर्स तैनात की गई है। डीसीपी ईस्ट कावेंद्र सागर, एडिशनल डीसीपी आसाराम चौधरी, एडीएम और एसडीएम भी मौके पर मौजूद हैं। लगातार शांति व्यवस्था कायम करने का प्रयास किया जा रहा है। मृतक के परिजनों को अधिकारी समझा रहे हैं, ताकि सड़क से जाम हटाया जा सके। स्थिति को देखते हुए पूरे इलाके को छावनी में तब्दील कर दिया गया है।केमिकल फैक्ट्री में आग लगने के मामले में प्रशासन और मृतकों के परिवारों के बीच तीसरे दौर की वार्ता चल रही है।
शनिवार देर रात से बड़ी संख्या में ग्रामीण फैक्ट्री के बाहर धरना दे रहे हैं।
प्रशासन और ग्रामीणों के बीच 2 बार वार्ता हुई, लेकिन मांगों पर सहमति नहीं बन पाई।
​​​​रविवार सुबह ग्रामीणों ने बैनाड़ा श्रीजी रोड जाम कर दिया है।डीसीपी ईस्ट कावेन्द्र सिंह सागर ने बताया कि केमिकल फैक्ट्री में विस्फोट की घटना में कुल 6 लोगों की जान गई थी।

5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी। इसमें हीरालाल गुर्जर, गोकुल हरिजन, कृष्ण गुर्जर बैनाड़ा गांव के रहने वाले थे। इसके अलावा बाबूलाल मीणा की भी फैक्ट्री में ही मौत हो गई थी। वह फैक्ट्री में सुपरवाइजर थे।
फैक्ट्री में दम तोड़ने वालों में से एक व्यक्ति की पहचान नहीं हो पाई है। वह मथुरा का निवासी बताया जा रहा है।

मृतकों के परिजनों का कहना है कि जब तक सरकार मृतक आश्रितों को सरकारी नौकरी, मुआवजा नहीं देती तब तक वह शवों को नहीं उठाएंगे।मृतक परिवारों को 50 लाख रुपए और सरकारी नौकरी की मांग
जयपुर के बस्सी स्थित केमिकल फैक्ट्री में शनिवार शाम विस्फोट हुआ था।
एक युवक ने इलाज के दौरान जयपुर के एसएमएस हॉस्पिटल में दम तोड़ दिया था। हॉस्पिटल में जिस युवक की मौत हुई, उसका शव वहां की मॉर्च्युरी में रखवाया गया है।
फैक्ट्री में जान गंवाने वाले 5 लोगों का शव खुले में रखा गया है।
परिवार वाले शवों को लेने को तैयार नहीं हैं। ग्रामीणों का कहना है कि जब तक सरकार हर मृतक के परिवार को 50 लाख रुपए मुआवजा और एक सरकारी नौकरी नहीं देती है, तब तक वह न तो शव उठाएंगे और न ही रास्ता खोलेंगे।

ग्रामीणों ने रविवार सुबह से ही बैनाड़ा-श्रीजी मार्ग (बैनाड़ा) बंद कर रखा है।केमिकल फैक्ट्री में विस्फोट के बाद गांव में नहीं जला चूल्हा
जयपुर के बस्सी स्थित बैनाड़ा गांव के लोग सड़कों पर बैठे हैं। सुबह से ग्रामीणों ने बैनाड़ा-श्रीजी रोड जाम किया हुआ है। लोगों का कहना है कि पूरा गांव शनिवार रात से शोक में हैं। गांव में किसी के भी घर में चूल्हा नहीं जला है। मृतकों के परिवार और उनके आश्रित शवों का इंतजार कर रहे हैं। इतना बड़ा हादसा होने के बाद भी प्रशासन सुनवाई नहीं कर रहा है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines

कृषि भूमि पर बिना जेडीए (JDA) अनुमति अवैध कॉलोनी ‘कौशल्या’ का विस्तार, प्रशासन बेखबर

सांभरिया रोड पर जीता वाला पुलिया के पास अवैध कॉलोनी ‘कौशल्या’ पर धड़ल्ले से प्लॉटिंग, प्रशासन मौन न्यूज इन राजस्थान