Home » राजस्थान » घरेलू नौकरानी गिरफ्तार व 10 लाख की नगदी, लाखों की ज्वैलरी बरामद

घरेलू नौकरानी गिरफ्तार व 10 लाख की नगदी, लाखों की ज्वैलरी बरामद

बीजू जॉर्ज जोसफ पुलिस आयुक्त कैलाश विश्नोई अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (प्रथम) द्वारा जयपुर शहर में बढ़ रही चोरी / नकबजनी की वारदातों पर अंकुश लगाने व आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु प्रभावी कार्यवाही हेतु दिशा निर्देश दिए गए थे। इसी क्रम में अमित कुमार पुलिस उपायुक्त जयपुर (पश्चिम) द्वारा समस्त थानाधिकारियों को निर्देशित किया गया। जिस पर नीरज पाठक आरपीएस अतिरिक्त पलिस उपायक्त जयपुर (पश्चिम), आलोक गौतम आरपीएस सहायक पुलिस आयक्त वैशाली नगर जयपुर (पश्चिम) के निकट सुपरविजन में पुलिस थाना वैशाली नगर जिला जयपुर (पश्चिम) थानाधिकारी रविन्द्र सिंह नरूका पलिस निरीक्षक के नेतृत्व में रतन लाल ए.एस.आई सुरेन्द्र सिंह हैड कानि. 2169, आकाश चावला कानि. 4061, देवेन्द्र कुमार कानि. 9111, आशीष कुमार कानि. 10939, महेन्द्र कुमार चालक कानि. 5970 की टीम का गठन किया गया।

हुनमान नगर निवासी परिवादी डा० रत्नेश जैनव ने दर्ज कराया कि वो परिवार सहित दिनांक 22.03.2024 को रात 10.00 से 11.30 बजे तक पडौस में किसी कार्यक्रम में गए थे पीछे से उनके घर से करीब 10 लाख रू नगद तथा ज्वैलरी चुरा कर ले गया। आदि रिपोर्ट पर प्रकरण संख्या 113/2024 धारा 457, 380 में पंजीबद्ध किया गया। नकबजनी की वारदातों को गम्भीरता से देखते हुए अज्ञात चोरों व माल मशरूका की तलाश हेतु निर्देशानुसार रतन लाल, सुरेन्द्र सिंह हैड कानि, आकाश चावला कानि, देवेन्द्र कुमार कानि, आशीष कुमार कानि, महेन्द्र कुमार चालक कानि की टीम गठित की जाकर माल मशरूका की तलाश शुरू की गई।

टीम द्वारा लगातार सैंकड़ो स्थानों पर सीसीटीवी फुटेज के अवलोकन एवं तकनीकी रूप से आसूचना संकलित करते हुए मुल्जिमा पुष्पा देवी उर्फ खुशी पुत्री ललित नारायण उम्र 26 साल जाति- भिण्ड, निवासी- गाँव हुसैनीपुर, पोस्ट पखवैया थाना चिल्हा जिला मिर्जापुर (उत्तर प्रदेश) को दस्तयाब किया जाकर आरोपी के कब्जे से 10 लाख रू नगद राशि व ज्वैलरी, मोबाईल व टेबलेट बरामद किया गया तथा आरोपी को प्रकरण में गिरफ्तार किया गया। आरोपी से अन्य वारदातों के सम्बन्ध में पूछताछ की जा रही है।

आरोपी घरेलू नौकर का काम करती है तथा महिने दो महिने में मकान मालिक की अनुपस्थिति में मौका पाकर घर से नगदी व गहने चुरा कर अपने गाँव उत्तर प्रदेश चली जाती है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

कृषि भूमि पर बिना जेडीए (JDA) अनुमति अवैध कॉलोनी ‘कौशल्या’ का विस्तार, प्रशासन बेखबर

सांभरिया रोड पर जीता वाला पुलिया के पास अवैध कॉलोनी ‘कौशल्या’ पर धड़ल्ले से प्लॉटिंग, प्रशासन मौन न्यूज इन राजस्थान