Poola Jada
Home » राजस्थान » कल की 11 बड़ी खबरें: RBSE की किताबों पर UK का झंडा​​​​​​​; बुआ ने बच्ची को मार डाला; बीजेपी जॉइन करने गए पूर्व विधायक खाली हाथ लौटे

कल की 11 बड़ी खबरें: RBSE की किताबों पर UK का झंडा​​​​​​​; बुआ ने बच्ची को मार डाला; बीजेपी जॉइन करने गए पूर्व विधायक खाली हाथ लौटे

भाजपा ने लोकसभा चुनाव की तीसरी लिस्ट जारी कर दी है। इधर, कांग्रेस नेता सुनील शर्मा ने शशि थरूर पर आरोप लगाए हैं।
सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा- कांग्रेस ने RPSC को खत्म करने का काम किया है।
बुआ ने अपने ही भतीजे को डुबोकर मार डाला। वहीं एक साले ने अपने जीजा के सिर में रॉड मारकर हत्या कर दी।

1. राजस्थान में पहले चरण की सीटों पर आमने-सामने उम्मीदवार

राजस्थान में बीजेपी की तीसरी लिस्ट जारी हो गई है। इसके साथ ही प्रदेश में लोकसभा के होने वाले पहले चरण के मतदान की सभी 12 सीटों पर स्थिति साफ हो गई है। बीजेपी और कांग्रेस दोनों ही अपने उम्मीदवार इन 12 सीटों पर घोषित कर चुके हैं। तीन सीटों पर पार्टी बदलकर फिर उम्मीदवार मैदान में हैं।

2. सुनील शर्मा बोले- थरूर कांग्रेस का टिकट छोड़ें: वे ‘जयपुर डायलॉग्स’ में आने को तैयार थे

आरएसएस समर्थक ‘जयपुर डायलॉग्स’ से कनेक्शन मामले में जयपुर से कांग्रेस उम्मीदवार सुनील शर्मा की टिकट वापसी के बाद विवाद गहरा गया है। सुनील शर्मा ने अब उनकी उम्मीदवारी पर सवाल उठाने वाले शशि थरूर पर पलटवार किया है।

3. विधायक रविंद्र सिंह भाटी निर्दलीय लड़ेंगे चुनाव

बाड़मेर लोकसभा सीट पर अब मुकाबला त्रिकोणीय बन गया है। शिव से निर्दलीय विधायक रविंद्र सिंह भाटी ने मंगलवार को सर्व समाज के साथ मीटिंग की। बाड़मेर के गेहूं रोड स्थित आलोक आश्रम में हुई सर्वसमाज की बैठक में उन्होंने लोकसभा चुनाव लड़ने का ऐलान किया।

4. CM बोले-कांग्रेस ने RPSC को खत्म करने का काम किया

सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा कि आरपीएससी का देश में बहुत बड़ा नाम था, लेकिन उस नाम को कांग्रेस ने खत्म करने का काम किया है। जिन्होंने युवाओं की आंखों में आंसू लाने का काम किया, उनके खिलाफ एसआईटी गठित करके कार्रवाई की जा रही है।
5. राजस्थान में भाजपा की तीसरी लिस्ट जारी

लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा ने राजस्थान में तीसरी लिस्ट जारी कर दी है। दौसा से कन्हैयालाल मीणा और करौली-धौलपुर से इंदुदेवी जाटव को टिकट दिया गया है। दोनों सीटों पर पहले चरण में 19 अप्रैल को मतदान होना है।
6. बीजेपी जॉइन करने पहुंचे पूर्व विधायक, खाली हाथ लौटे

जयपुर बीजेपी ऑफिस में आज अलग नजारा दिखा। बीजेपी जॉइन करने पहुंचे बागी नेता घंटों ऑफिस में बैठे रहे। किसी ने इनकी सुध तक नहीं ली। करीब 4 घंटे इंतजार करने के बाद किसी ने भी पार्टी जॉइन नहीं करवाई। इसके बाद बिना पार्टी जॉइन किए वापस लौट गए।

7. ‘कांग्रेस जॉइन करवाकर मेरी जात बिगाड़ दी, टिकट भी नहीं दिया’

कांग्रेस से टिकट नहीं मिलने पर पूर्व छात्र नेता नरेश मीणा ने दौसा से प्रत्याशी मुरारीलाल मीणा को एक कार्यक्रम के दौरान जमकर खरी-खोटी सुनाई। नरेश मीणा ने सोमवार को बस्सी में हुए कार्यक्रम में कहा कि आपके परिवार से ही सब बनेंगे तो हम कहां जाएंगे। आप सुनील शर्मा की तरह टिकट सरेंडर करवाकर इसे बदलवाएं।

8. रॉड मारकर किया जीजा का मर्डर, बहन की हत्या से गुस्से में था

सड़क किनारे खड़े होकर शराब पीने से पत्नी ने टोका तो पति ने सिर पर रॉड दे मारी। पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई। लाश को सड़क से 30 फीट दूर झाड़ियों में ठिकाने लगा दिया। उस समय पत्नी का भाई (साला) पास ही में पेशाब करने गया था। साला जब वापस आया तो अपनी बहन के बारे में पूछा।
9. दादी और 2 बच्चों को जहरीला पदार्थ खिलाकर दी मौत

लगातार तीन मौत और फिर बार-बार रहस्यमयी तरीके से आग लगने के मामले में पुलिस ने मंगलवार को चौंकाने वाला खुलासा किया है। पत्नी के चरित्र पर शक के चलते मेडिकल कारोबारी ने अपने दो बच्चों और दादी की जहर देकर हत्या कर दी थी। मामले को जादू-टोने का रंग देने के लिए खुद ही सोडियम की मदद से घर में आग लगाता रहा। इसके बाद घर में तांत्रिक भी बुला लिए। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मामला चूरू जिले के हमीरवास के गांव भैंसली का है।​​​​​​​
10. जयपुर कमिश्नर को कंधे पर उठाकर पुलिसकर्मियों ने किया डांस​​​​​​​ राजस्थान में पुलिसवालों ने मंगलवार को होली मनाई

जयपुर के चांदपोल स्थित पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में जयपुर कमिश्नर बीजू जॉर्ज जोसफ को पुलिसवालों ने कंधे पर उठाकर डांस किया। अलवर में धुलंडी की शाम को पुलिस लाइन में रंग गुलाल लगाकर होली मनाई गई। इसमें अलवर एसपी ने भी डांस किया।​​​​​​​
11. भरतपुर में ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक सवार पति-पत्नी को कुचला

भरतपुर के रूपवास थाना इलाके में एक ट्रैक्टर-ट्रॉली ने एक बाइक सवार पति-पत्नी को टक्कर मार दी। घटना में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। ड्राइवर ट्रैक्टर छोड़कर फरार हो गया। महिला अपने पति के साथ दूज का त्योहार मनाने अपने पीहर गई थी। दोनों पति-पत्नी वापस अपने घर आ रहे थे।​​​​​​​

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS