जयपुर। राज्य सरकार ने मानव अंग प्रत्यारोपण की फर्जी एनओसी जारी करने के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए एसएमएस अस्पताल के सहायक प्रशासनिक अधिकारी गौरव सिंह को निलंबित कर दिया है। इस संबंध में चिकित्सा विभाग की ओर से सोमवार को एक आदेश जारी किया गया। इससे पूर्व सोमवार को ही इस संबंध में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव श्रीमती शुभ्रा सिंह के नेतृत्व में एक उच्च स्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में अतिरिक्त मुख्य सचिव ने अधिकारियों को रिश्वत लेकर अंग प्रत्यारोपण की फर्जी एनओसी देने के प्रकरण में तुरंत कार्रवाई करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने उच्च स्तरीय कमेटी से प्रकरण की जांच करवाने तथा 15 दिन में रिपोर्ट प्रस्तुत करने हेतु भी निर्देशित किया ।
Author: Kashish Bohra
Post Views: 101





