Home » राजस्थान » राजस्थान पुलिस एकेडमी से 20 सब इंस्पेक्टर हिरासत में:पेपरलीक में एसओजी की कार्रवाई; जयपुर में सभी ट्रेनी SI को मुख्यालय ले गई टीम

राजस्थान पुलिस एकेडमी से 20 सब इंस्पेक्टर हिरासत में:पेपरलीक में एसओजी की कार्रवाई; जयपुर में सभी ट्रेनी SI को मुख्यालय ले गई टीम

एसआई भर्ती परीक्षा 2021 में पेपर लीक और डमी कैंडिडेट बैठाकर पास करने के मामले में स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG) की टीम एक बार फिर राजस्थान पुलिस एकेडमी (RPA) पहुंची। सुबह करीब 9.30 बजे पहुंची टीम ने तीन घंटे तो आरोपियों से पूछताछ की। इसके बाद करीब 20 ट्रेनी एसआई को डिटेन किया है।

जानकारी के अनुसार एसओजी को पूर्व में गिरफ्तार ट्रेनी एसआई से कई जानकारियां मिली थी। इस दौरान सामने आया कि आरपीए में ट्रेनिंग कर रहे कई और ट्रेनी एसआई ने परीक्षा में पास होने के लिए अपनी जगह डमी कैंडिडेट बैठाए थे।सभी एसआई को डिटेन कर एसओजी मुख्यालय ले गई है।इस मामले में अब तक 15 ट्रेनी एसआई की गिरफ्तारी हो चुकी है। एसओजी ने एसआई भर्ती परीक्षा-2021 में पास हुए सभी ट्रेनी एसआई की डमी परीक्षा ली थी। ट्रेनी एसआई को वही पेपर हल करने के लिए दिया था, जो साल 2021 की परीक्षा में आया था। इस दौरान 17 ट्रेनी एसआई 20 प्रतिशत भी पेपर हल नहीं कर पाए। वहीं, 400 ट्रेनी एसआई 50 प्रतिशत प्रश्नों का उत्तर नहीं दे पाए थे।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines

कृषि भूमि पर बिना जेडीए (JDA) अनुमति अवैध कॉलोनी ‘कौशल्या’ का विस्तार, प्रशासन बेखबर

सांभरिया रोड पर जीता वाला पुलिया के पास अवैध कॉलोनी ‘कौशल्या’ पर धड़ल्ले से प्लॉटिंग, प्रशासन मौन न्यूज इन राजस्थान