Home » राजस्थान » पीएम नरेन्द्र मोदी का कल राजस्थान दौरा, कोटपूतली में जनसभा को करेंगे संबोधित

पीएम नरेन्द्र मोदी का कल राजस्थान दौरा, कोटपूतली में जनसभा को करेंगे संबोधित

जयपुरः लोकसभा चुनाव के प्रचार को धार देने के लिए पीएम मोदी कल राजस्थान के कोटपूतली आएंगे. कल प्रधानमंत्री मोदी कोटपूतली में जनसभा को संबोधित करेंगे. जहां वो चुनावी सभा कों संबोधित करेंगे. वहीं दूसरी ओर पार्टी के कार्यकर्ता सभा को लेकर तैयारियों में जुट गए है.

पीएम नरेन्द्र मोदी दोपहर 2:30 जयपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे. दोपहर 2:35 जयपुर एयरपोर्ट से कोटपूतली के लिए प्रस्थान करेंगे. दोपहर 2:45 बजे कोटपूतली पहुंचेंगे, इसके बाद मोदी शाम 4 बजे हेलीकॉप्टर से यूपी के बिजनौर जाएंगे.

वहीं इसके अलावा मोदी 6 अप्रैल को मारवाड़ दौरा पर रहेंगे. पीएम नरेन्द्र मोदी 6 अप्रैल को नागौर लोकसभा क्षेत्र के मंगलाना में आएंगे. जिसकों लेकर जिला प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे है. जगह जगह पर पुलिस जाब्ता तैनात किया गया है.

बता दें कि लोकसभा को लेकर चुनावी तारीखों के ऐलान के बाद ही सभी पार्टियों में रैली एवं जनसभाओं का दौर जारी है. 19 अप्रैल से लेकर 1 जून तक कुल 7 चरणों में चुनाव कराए जाने है. जबकि 4 जून को मतगणना होगी.

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

कृषि भूमि पर बिना जेडीए (JDA) अनुमति अवैध कॉलोनी ‘कौशल्या’ का विस्तार, प्रशासन बेखबर

सांभरिया रोड पर जीता वाला पुलिया के पास अवैध कॉलोनी ‘कौशल्या’ पर धड़ल्ले से प्लॉटिंग, प्रशासन मौन न्यूज इन राजस्थान