Home » राजस्थान » बिजनेसमैन की पत्नी का न्यूड वीडियो बनाकर ब्लैकमेल किया:17 साल के लड़के ने बाथरूम में लगाया था हिडन कैमरा, स्क्रीन शॉट भेज मांगे 2 लाख

बिजनेसमैन की पत्नी का न्यूड वीडियो बनाकर ब्लैकमेल किया:17 साल के लड़के ने बाथरूम में लगाया था हिडन कैमरा, स्क्रीन शॉट भेज मांगे 2 लाख

17 साल के लड़के ने पड़ोसी बिजनेसमैन के बाथरूम के गीजर पर हिडन कैमरा लगा दिया। कैमरा इंटरनेट से कनेक्ट पर मोबाइल से जोड़ लिया था। इसके बाद बिजनेसमैन की पत्नी (40) का न्यूड वीडियो मोबाइल में लेकर स्क्रीन शॉट ले लिए और बिजनेसमैन को ब्लैकमेल किया। 2 लाख रुपए न देने पर फोटो सोशल मीडिया पर डालने की धमकी दी। परेशान होकर पड़ोसी ने FIR दर्ज करा दी। सोमवार शाम को नाबालिग लड़के को पुलिस ने डिटेन कर लिया। उसके 2 साथियों को गिरफ्तार किया गया है। मामला डीग जिले के कामां थाना इलाके का है।

कामां थाना अधिकारी मनीष शर्मा ने बताया- थाना इलाके में रहने वाले नाबालिग ने वारदात को अंजाम दिया। वह 12वीं क्लास का स्टूडेंट है। वही साजिश का मास्टरमाइंड भी है। वारदात में शामिल उसके दो दोस्तों मोहित (20) और अब्दुल (22) को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से पूछताछ में सामने आया कि गलत तरीके से पैसा जुटाकर तीनों मौज-शौक में खर्च करना चाहते थे।

गली में बाथरूम का वेंटिलेशन, गीजर पर लगाया कैमरा

कामां थाना इलाके में पीड़ित व्यापारी का मकान गली में है। बाथरूम में वेंटिलेशन रोड की तरफ खुलता है। आरोपी लड़के का मकान पड़ोस में है। लड़के के पिता भी बिजनेसमैन हैं। लड़के ने अपने दोस्तों जुरहरा थाना के सहसन रोड निवासी दोस्त मोहित और कंचननेर निवासी अब्दुल के साथ मिलकर बिजनेसमैन को ब्लैकमेल कर रुपए ऐंठने की साजिश रची। आरोपी ने 10 हजार रुपए में नया मोबाइल और सिम खरीदा। इसके बाद 1800 रुपए में ऑनलाइन माइक्रो कैमरा खरीदा।पत्नी ने लाइट जलती देखी तो पति को बताया

14 मार्च की रात बिजनेसमैन की पत्नी बाथरूम में गई तो उसे गीजर के पीछे लाल लाइट जलती दिखी। उसने इस बारे में अपने पति को बताया। पति ने चेक किया तो यह कैमरा था। कैमरा देख वह घबरा गया। हालांकि उसने इस बारे में किसी से जिक्र नहीं किया।

अगले दिन 15 मार्च को बिजनेसमैन के मोबाइल पर अनजान नंबर से वॉट्सऐप मैसेज आया। उसे उसकी पत्नी के 2-3 न्यूड फोटो भेजे गए थे। फोटो भेजने के बाद आरोपी ने व्यापारी को वॉट्सऐप कॉल किया लेकिन व्यापारी ने फोन नहीं उठाया। इसके बाद नॉर्मल कॉल किया तो व्यापारी ने फोन उठाया। आरोपी ने कहा- 2 लाख रुपए हमें दे दो, वरना तुम्हारी पत्नी की फोटो को सोशल मीडिया पर वायरल कर देंगे।FIR दर्ज कराई, मास्टरमाइंड निकला नाबालिग पड़ोसी

कामां थाना अधिकारी मनीष शर्मा ने बताया- व्यापारी ने कामां थाना पुलिस में 16 मार्च को मामले की FIR दर्ज कराई। मामले की पड़ताल के लिए पुलिस की टीम का गठन किया गया। जिस नंबर से फोन आया था, पुलिस ने उसकी डिटेल निकाली। आसपास के सीसीटीवी खंगाले। तब खुलासा हुआ तो वारदात का मास्टरमाइंड पड़ोस में रहने वाला नाबालिग लड़का है। सोमवार शाम पुलिस ने लड़के को निरुद्ध किया। उसके दो साथी मोहित और अब्दुल को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने आरोपियों के पास से 2 मोबाइल, 1 लैपटॉप बरामद किया है। बिजनेसमैन को किए गए कॉल को काफी दिन से पुलिस ट्रैस करने का प्रयास कर रही थी लेकिन नंबर बंध था। फोन एक्टिव हुआ तो लोकेशन पड़ोस में निकली। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई की।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

कृषि भूमि पर बिना जेडीए (JDA) अनुमति अवैध कॉलोनी ‘कौशल्या’ का विस्तार, प्रशासन बेखबर

सांभरिया रोड पर जीता वाला पुलिया के पास अवैध कॉलोनी ‘कौशल्या’ पर धड़ल्ले से प्लॉटिंग, प्रशासन मौन न्यूज इन राजस्थान