Home » राजस्थान » आबकारी अधिनियम में कुल 15 प्रकरण दर्ज कर 04 महिला सहित 14 आरोपितों को किया गिरफ्तार एवं 02 महिला आरोपित फरार

आबकारी अधिनियम में कुल 15 प्रकरण दर्ज कर 04 महिला सहित 14 आरोपितों को किया गिरफ्तार एवं 02 महिला आरोपित फरार

सी.एस.टी. (क्राइम ब्रांच) पुलिस आयुक्तालय, जयपुर द्वारा अवैध शराब माफियाओं के खिलाफ विशेष अभियान के तहत पुलिस थाना आदर्श नगर, मानसरोवर, गलतागेट, शिवदासपुरा, सांगानेर सदर, रामनगरिया, झोटवाडा, प्रताप नगर, करधनी, सदर, करणी विहार एवं ब्रहम्पुरी में लगातार कार्यवाही।
थाना आदर्श नगर में आरोपित शराब तस्कर राजकुमार जाट एवं नितेश गुर्जर को गिरफ्तार कर कब्जे से बीयर के 85 कार्टून, देशी शराब के 56 कार्टून, अंग्रेजी शराब के 36 कार्टून (कुल 177 कार्टून) एवं परिवहन में प्रयुक्त 01 पिकअप बरामद।
गिरफ्तार आरोपितगणों के कब्जे से बीयर के 87 कार्टून, देशी शराब के 74 कार्टून, अंग्रेजी शराब के 36 कार्टून (कुल 197 कार्टून), परिवहन में प्रयुक्त 02 चौपहिया एवं बिक्री की राशि 7300 रूपये बरामद ।
पुलिस आयुक्त बीजू जॉर्ज जोसफ ने बताया कि आगामी लोकसभा चुनाव 2024 को मध्यनजर रखते हुए जयपुर शहर में अवैध शराब माफियाओं के विरुद्ध कार्यवाही हेतु विशेष अभियान के तहत अति. पुलिस आयुक्त (प्रथम) कैलाश चन्द बिश्नोई के निर्देशन

जयपुर शहर में अवैध नशा शराब तस्करों के खिलाफ कार्यवाही करने हेतु दिगंत आनन्द, पुलिस उपायुक्त (अपराध) आयुक्तालय जयपुर एवं रणवीर सिंह, अति. पुलिस उपायुक्त, संगठित अपराध, आयुक्तालय जयपुर के निकट सुपरविजन व नेतृत्व में C.S.T. आयुक्तालय जयपुर की टीम के भवानी सिंह एवं राजेश कुमार सिंह पुलिस निरीक्षक के नेतृत्व में टीमों द्वारा अवैध मादक पदार्थ एवं शराब की तस्करी एवं बेचने वालों के विरूद्ध आसूचना संकलन कर सूचनाओं पर पुलिस थाना आदर्श नगर, मानसरोवर, गलतागेट, शिवदासपुरा, सांगानेर सदर, रामनगरिया, झोटवाड़ा, प्रताप नगर, करधनी, सदर, करणी विहार एवं ब्रहम्पुरी जयपुर आयुक्तालय की टीम के साथ पृथक-पृथक संयुक्त कार्यवाही करते हुए आबकारी अधिनियम में कुल 15 प्रकरण दर्ज कर 04 महिला सहित 14 आरोपितों को गिरफ्तार किया। जिनके कब्जे से अवैध देशी शराब बीयर के 87 कार्टून, देशी शराब के 74 कार्टून, अंग्रेजी शराब के 36 कार्टून (कुल 197 कार्टून), परिवहन में प्रयुक्त 02 चौपहिया एवं बिक्री की राशि 7300 रूपये बरामद किए गए है एवं थाना करणी विहार व थाना करधनी जयपुर से 02 महिला आरोपित फरार जिनकी तलाश जारी है।

गिरफ्तार आरोपितों के नाम

1. रेखा सांसी पत्नी राजू सांसी जाति सांसी उम्र 30 साल निवासी भूराजी सर्किल के पास मान्यावास थाना मानसरोवर जयपुर। (थाना मानसरोवर)

2. पूजा पत्नी सन्नी उम्र 27 साल निवासी प्लाट नम्बर 3008 जैन नगर गली

नम्बर 06 बेगमपुर थाना बेगमपुर नई दिल्ली हाल मकान नम्बर 353 गणेशपुरी कच्ची बस्ती थाना गलतागेट जयपुर। (थाना गलतागेट)

3. मुकेश कुमार मीणा पुत्र रामफुल मीणा जाति मीणा उम्र 34 साल निवासी मंडावरी थाना लालसौट जिला दौसा (थाना शिवदासपुरा)

4. सीताराम मीणा पुत्र गोपाल मीणा जाति उम्र 22 साल निवासी 34/11 इन्द्रा गांधी

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

कृषि भूमि पर बिना जेडीए (JDA) अनुमति अवैध कॉलोनी ‘कौशल्या’ का विस्तार, प्रशासन बेखबर

सांभरिया रोड पर जीता वाला पुलिया के पास अवैध कॉलोनी ‘कौशल्या’ पर धड़ल्ले से प्लॉटिंग, प्रशासन मौन न्यूज इन राजस्थान