चित्तौडगढ़/जयपुर(सुनील शर्मा) भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं चित्तौडगढ़ लोकसभा से भाजपा के प्रत्याशी सीपी जोशी ने आज अपना नामांकन भरा। इससे पूर्व ईनाणी सेंटर में विशाल नामांकन रैली का आयोजन किया गया,जिसमें मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा,उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी,डॉ. प्रेमचंद बैरवा,पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़,वरिष्ठ नेता पूर्व कैबिनेट मंत्री श्रीचंद कृपलानी,कैबिनेट मंत्री झाबर सिंह खर्रा,हेमंत मीणा,राज्य मंत्री गौतम दक,हीरा लाल नागर,राज्यसभा सांसद चुन्नीलाल गरासिया,विधायक अर्जुनलाल जीनगर,उदयलाल डांगी, डॉ.सुरेश धाकड़,चंद्रभान सिंह आक्या, फूल सिंह मीणा,जिला अध्यक्ष मिट्ठू लाल जाट,चंद्रगुप्त सिंह चौहान, गोपाल कुमावत,रवींद्र श्रीमाली, क्लस्टर प्रभारी प्रभु लाल सैनी,संभाग सह प्रभारी मिथिलेश गौतम,प्रदेश मंत्री पिंकेश पोरवाल,प्रदेश अध्यक्ष कार्यक्रम प्रवास संयोजक श्रवण सिंह राव,लोकसभा सह प्रभारी आनंद गर्ग,पूर्व विधानसभा अध्यक्ष शांतिलाल चपलोत,पूर्व विधायक नरपत सिंह राजवी,अशोक नवलखा,बद्रीलाल जाट,रणधीर सिंह भिंडर,दली चंद डांगी,धर्म नारायण जोशी,ललित ओस्तवाल,विधायक प्रत्याशी कृष्ण गोपाल पालीवाल,जिला प्रमुख भूपेंद्र सिंह बडौली,सहकारिता प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजक प्रमोद सामर,प्रदेश सह कोषाध्यक्ष अनिल शिशोदिया,उदयपुर देहात प्रभारी डा आई एम सेठिया,डूंगरपुर प्रभारी कमलेश पुरोहित,राजसमंद सह प्रभारी हर्षवर्धन सिंह रुद,गौरव त्यागी सहित जनप्रतिनिधि,पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और जन समूह उपस्थित रहा।कार्यक्रम का संचालन जिला संगठन प्रभारी हेमंत लांबा ने किया।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सभा को संबोधित करते हुए कहा इस पांडाल में उमड़ा जन सैलाब प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी के प्रति आपके प्रेम और स्नेह को दर्शा रहा है।इसी के बल पर चित्तौड़गढ में प्रचंड बहुमत से जीत की हैट्रिक लगेगी इसका पूरा भरोसा है। उन्होने कहा कि सीपी जोशी अपने लोकसभा क्षेत्र के विकास के लिए लगातार प्रयासरत रहते है।हाल ही में प्रताप सर्किट के लिए 100 करोड़ रूपये स्वीकृत हुए और इसमें चित्तौडगढ़ को भी शामिल किया, बांसवाड़ा,प्रतापगढ़,डूंगरपुर,बैणेश्वर धाम,मां त्रिपुरा सुंदरी,सीतामाता अभ्यारण को जोडकर पर्यटन सर्किट बनाने का काम हुआ,देवास परियोजना का शिलान्यास हुआ जिसका लाभ कपासन और चित्तौड को मिलेगा ज्यादा पानी आने पर उसका पानी बीसलपुर जाऐगा जिससे आधे राजस्थान को लाभ पहुंचेगा।इनके अलावा क्षेत्र को और भी कई विकास कार्यों की सौगात मिली है।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि 2014 से पहले देश में अनगिनत घोटाले होते थे,देश में आतंकवादी आते थे और बम फोडकर चले जाते थे,देश तुष्टिकरण की राजनीति हो रही थी,जनता को लगने लगा था कि आखिर ऐसी आजादी के क्या मायने है।2014 के बाद भाजपा की मोदी सरकार ने गरीब और किसानों के कल्याण से लेकर सीमाओं की सुरक्षा, और विकास के लेकर देश का स्वाभिमान बढ़ाने का काम किया।देश की जनता ने देखा कि किस प्रकार आतंकी घटनाओं का जवाब दुश्मन के घर में घुसकर दिया गया,
माताओं-बहनों को सम्मान मिला।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी कहते थे कि दिल्ली से 100 रूपये भेजे जाते है लेकिन जनता तक सिर्फ 15 रूपये ही पहुंच पाते है।अब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 100 रूपये भेजते है तो पूरे 100 रूपये ही जनता तक पहुंचते है।देश की मजबूती और विकास की रफ्तार को बनाए रखने के प्रदेश की सभी सीटों पर कमल खिलाना है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा कि पिछले दस सालों में चित्तौडगढ लोकसभा में अभूतपूर्व विकास के काम हुए है,अगर भाजपा की मोदी सरकार नही होती तो यह संभव नही हो पाता।उन्होंने चित्तौडगढ में हुए विकास कार्यो को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा और कि विकास के जो काम मोदी सरकार के दस सालों में हुए वो कांग्रेस की सरकारें पचास सालों में भी क्यों नहीं कर पाई।कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता जनता के बीच जाते समय अपने पचास सालों का हिसाब रखना और बताना आखिर क्या कारण है फोर लेन और सिक्स लेन सड़के,मावली से मारवाड,मावली से बड़ी सादडी,बडी सादडी से नीमच की ट्रने,रतलाम से चित्तौड-कोटा, उदयपुर से चित्तौड-अजमेर रेलवे लाईनों का विद्युतिकरण,चित्तौड, प्रतापगढ़ और उदयपुर में पासपोर्ट ऑफिस,चित्तौडगढ़ और प्रताप गढ़ में केन्द्रीय विद्यालय,नवोदय विद्यालय, प्रतापगढ़ और वल्लभनगर में कृषि विज्ञान केन्द्र,उदयपुर एयरपोर्ट से उडानो में वृद्धि और एक हजार करोड के विकास कार्यों के लिए जनता को भाजपा की सरकार का इंतजार क्यों करना पड़ा।चित्तौड के जौहर स्थल पर इतने वर्षों में विकास क्यों नही हो पाया।मोदी सरकार में रेलवे,हाईवे, एयरपोर्ट लेकर ग्रामीण व शहरी विकास तक हर क्षेत्र में विकास हुआ, देश को परिवार मानकर गरीब कल्याण से लेकर किसान सम्मान,महिला सशक्तिकरण और युवाओं के उत्थान के लिए काम किया।मां भारती के वैभव को बढ़ाने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने जीवन का क्षण-क्षण लगा दिया।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा कि कि एक तरफ वो लोग हैं जिन्होंने सनातन को गाली दी,राम मंदिर का निर्माण होने से रोका। जबकि दूसरी और भाजपा की मोदी सरकार है जिसने भव्य राम मंदिर बनवाया और कश्मीर से धारा 370 भी हटाई,इस देश में अगर किसी ने राजनेताओं को बदलने का काम किया है तो नरेंद्र मोदी ने किया है।देश की जनता को भाजपा की नीति और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व पर अटूट विश्वास है और यह विश्वास इस लिए देश की मजबूती और विकास के लिए उन्होंने जो कहा वो किया।
उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने कहा कि नामांकन रैली में उमडा जन सैलाब बता रहा है कि यहां पर भाजपा की प्रचंड बहुमत से जीत निश्चित है, भाजपा की सरकार ने मातृ शक्ति की मजबूती के लिए अनेक काम किए है इसलिए मेवाड़ की माताएं बहने एक एक घर से वोट निकालने का काम करेगी।

उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा ने कहा कि रैली में उमडे जन सैलाब को देखकर लगता है कि अबकी बार भाजपा की हवा नहीं बल्कि तूफान है।यहां की जनता सीपी जोशी को रिकॉर्ड मतों से जिताने को तैयार है।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नई सोच और विजन के साथ काम कर दुनिया में भारत का मान बढाया है।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विकसित भारत का जो संकल्प लिया है उसे पूरा करने में हमें अपनी भूमिका निभानी है और प्रदेश की सभी सीटों पर कमल खिलाना है।

नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ ने कहा कि यहां पर उमडा जन सैलाब,जोश और उत्साह बता रहा है कि सभी ने सीपी जोशी जी को एक बार फिर देश की सबसे बड़ी पंचायत में भेजना का मन बना लिया है।चित्तौड का स्वाभिमान और संघर्ष इतिहास के पन्नो में लिखा है।यह चुनाव भी देश के स्वाभिमान का चुनाव है।पिछले दस वर्षों में जनता ने देश के सम्मान को बढ़ते देखा है, गरीब का कल्याण होते देखा है,25 करोड लोगों को गरीबी रेखा से बाहर निकलते देखा है,महिलाओं का सशक्तिकरण देखा है,कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचते देखा है।ईनाणी सिटी सेंटर से सी पी जोशी,पूर्व कैबिनेट मंत्री श्रीचंद कृपलानी, चन्द्रभान सिंह आक्या,कमलेश पुरोहित,पूर्व विधायक बद्रीलाल जाट जीप में सवार होकर भव्य रैली के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचे।
कलेक्ट्रेट पंहुचने पर कन्याओं द्वारा सी पी जोशी के तिलक लगाकर आरती उतारी गई और राम दरबार के पात्रों के रूप में सजे बालक बालिकाओं ने उनका स्वागत किया।
लोकसभा प्रत्याशी सीपी जोशी ने निर्वाचन अधिकारी के समक्ष नामांकन के चार सेट प्रस्तुत किए।जिनमें प्रस्तावक विधायक चंद कृपलानी, कैबिनेट मंत्री गौतम दक,विधायक चंद्रभान सिंह आक्या और विधायक अर्जुन लाल जीनगर रहे।नामांकन से पूर्व ही पी जोशी ने दुर्ग स्थित कालिका माताजी के दर्शन किए।सभा स्थल पर पूर्व कैबिनेट मंत्री और राष्ट्रीय महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष सुश्री गिरिजा व्यास के भतीजे विवेक व्यास ने उदयपुर के वरिष्ठ नेता प्रमोद सामर और तुषार मेहता की प्रेरणा से कांग्रेस छोड़कर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।विवेक जोशी का मंच पर उपरना ओढ़ाकर स्वागत किया गया।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री झाबर सिंह,पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रभु लाल सैनी, कैबिनेट मंत्री हेमंत मीणा,विधायक डॉ सुरेश धाकड़,जिलाध्यक्ष मिठूलाल जाट,प्रतापगढ़ जिला अध्यक्ष गोपाल कुमावत,उदयपुर देहात जिलाध्यक्ष चन्द्रगुप्त सिंह चौहान,पूर्व जिला अध्यक्ष रतनलाल गाडरी,विधायक उदयलाल डांगी,प्रदेश मंत्री पिंकेश पोरवाल,मावली विधायक प्रत्याशी कृष्ण गोपाल पालीवाल,पूर्व प्रधान रघुनाथ गुर्जर,प्रदेश सह कोषाध्यक्ष अनिल सिसोदिया,जिला महामंत्री रघु शर्मा,कैलाश चोखड़ा,मनोहर दक,नरेंद्र पोखरना,रजनीश पितलिया आदि उपस्थित रहे।इससे पूर्व मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा का हमीरगढ़ हवाई पट्टी पहुंचने पर विधायक डॉ सुरेश धाकड़,चंद्रभान सिंह आक्या,पूर्व विधायक बद्रीलाल जाट,पूर्व जिला प्रमुख भेरू सिंह चौहान,जिला महामंत्री देवी सिंह राणावत,उदयपुर संभाग सह मीडिया प्रभारी सुधीर जैन,भुपाल सागर मंडल अध्यक्ष ओमप्रकाश मेनारिया,बेगूं विधानसभा मीडिया प्रभारी गोपाल शर्मा,कुलदीप चतुर्वेदी सहित जनप्रतिनिधियों और पदाधिकारियों ने स्वागत किया।







