कोटपूतली में देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने प्रथम चरण के लोकसभा चुनाव के लिए मंगलवार को जयपुर ग्रामीण की लोकसभा सीट से जनसभा को संबोधित करते हुए राजस्थान में चुनावी समर का शखंनाद किया।वे करीब 4 बजे जनसभा स्थल पर पहुचें जहां उन्होने ग्राम मोल्याहेड़ा के नजदीक जयपुर ग्रामीण से प्रत्याशी राव राजेन्द्र सिहं के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया।
खबर कोटपुतली से है जहां प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने प्रथम चरण के लोकसभा चुनाव के लिए मंगलवार को जयपुर ग्रामीण से प्रत्याशी राव राजेन्द्र सिहं के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया।इस दौरान वहां प्रदेश के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने साफा पहनाकर प्रधानमंत्री का स्वागत किया।मोदी के मंच पर आते पांडाल मोदी मोदी और जय श्रीराम के नारों से उठा।कार्यक्रम को विजय शंखनाद रैली का नाम दिया गया था।मंच पर राजस्थान सरकार में मंत्री किरोडी लाल मीणा,राज्यवर्धन राठौड़, विधायक देवी सिह शेखावत,कुलदीप धनकड़,हसंराज पटेल,जसवंत यादव के अतिरिक्त राजेन्द्र यादव,राजेन्द्र राठौड़,अरूण चतुर्वेदी,सतीश पुनिया,लाल चंद कटारिया सहित कई दिग्गज नेता मौजुद रहें।प्रधानमंत्री मोदी से अपने संबोधन की शुरूआत राजस्थान के चीरपरिचित अदांज राम राम सा के साथ की और विपक्ष् के गठबधंन पर करारा हमला बोला।जनसभा को संबोधित करतें हुए मोदी ने कहा की राजस्थान की जनता सभी 25 सीटें भाजपा को देने का फैसला कर चुकी है।2024 का ये लोकसभा चुनाव विकसित राजस्थान और विकसित भारत के संकल्प का चुनाव है.भारत को दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने,भ्रष्टाचार को जड़ से उखाड़ फेंकने,आत्मनिर्भर भारत के सपने को पूरा करने,किसानों की समृद्धि,घर-घर नल से जल पहुंचाने का चुनाव है.लेकिन कांग्रेस और उसका इंडी गठबंधन देश के लिए नही बल्कि अपने स्वार्थ के लिए चुनाव लड़ रही है।यह पहला ऐसा चुनाव है कि जिसमें परिवारवादी पार्टियां अपने परिवार को बचाने के लिए रैली पर रैली कर रही हैं और जिसमें सारे भ्रष्टाचारी भ्रष्टाचार पर कार्रवाई रोकने के लिए रैली कर रहे हैं।मैं कहता हूं भ्रष्टाचार हटाओ वो कहते हैं भ्रष्टाचार पर कार्रवाई हटाओ।इसके अलावा प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन में धारा 370, राम मंदिर,हथियारों के निर्यात,जनधन योजना,खाद्य सुरक्षा योजना,आयुष्मान भारत योजना का भी जिक्र किया।मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा की मोदी के नेतृत्व में देश आगे बढ रहा है।प्रधानमंत्री के कारण ही यह संभव हो पाया है की दशकों से अटका पड़ा ईआरपीसी का मामला भाजपा सरकार ने सत्ता में आते ही सुलझा दिया।क्षेत्रीय विधायक हसंराज पटेल ने अपने संबोधन में क्षेत्र को ईआरसीपी से जोड़ने,मेडीकल कॉलेज की स्थापना की मांग की।भाजपा ने इस रैली के जरिये जयपुर ग्रामीण सहित जयपुर शहर,सीकर,झुझुनू, अलवर की सीटों पर मतदाताओं का साधने का प्रयास किया है।






