Home » राजस्थान » हरमाड़ा थाना द्वारा मोबाईल चोर को किया गया गिरफ्तार

हरमाड़ा थाना द्वारा मोबाईल चोर को किया गया गिरफ्तार

पुलिस उपायुक्त जयपुर पश्चिम अमित कुमार ने बताया कि नाइरा पेट्रोल पम्प नांगल लाडी पर अज्ञात व्यक्ति द्वारा मोटरसाइकिल में पेट्रोल डलवाते समय कर्मचारीयों को बातों में लगाकर पेट्रोल पम्प से मोबाईल की चोरी की वारदात में मोबाईल की बरामदगी व मुल्जिम की गिरफ्तारी हेतु मन पुलिस उपायुक्त जयपुर पश्चिमी अमित कुमार के निर्देशन एवं अति० पुलिस उपायुक्त जयपुर पश्चिम नीरज पाठक एवं सहायक पुलिस आयुक्त चौमू अशोक चौहान के सुपरविजन एवं दिलीप खदाव पु०नि० थानाधिकारी पुलिस थाना हरमाड़ा जयपुर पश्चिम के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई।

गठित टीम द्वारा पेट्रोल पम्प के सीसीटीवी फुटेज चैक किए गए तथा आरोपी की तलाश हेतू मुखबिर खास मामूर किए गए मुखबिर खास की सूचना के आधार पर आरोपी सुरेश कुमार स्वामी पुत्र माली राम उम्र 35 साल निवासी डूंगर सिंह का बास किशोर पुरा पुलिस थाना रेनवाल जिला जयपुर ग्रामीण को टीम द्वारा गिरफ्तार किया गया है तथा आरोपी के कब्जे से चोरी किया गया मोबाईल बरामद किया गया तथा मोटरसाइकिल आरजे 41 एसडी 4109 को जब्त किया गया है। आरोपी से अन्य वारदातों के संबंध में पुछताछ की जा रही है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

कृषि भूमि पर बिना जेडीए (JDA) अनुमति अवैध कॉलोनी ‘कौशल्या’ का विस्तार, प्रशासन बेखबर

सांभरिया रोड पर जीता वाला पुलिया के पास अवैध कॉलोनी ‘कौशल्या’ पर धड़ल्ले से प्लॉटिंग, प्रशासन मौन न्यूज इन राजस्थान