Home » राजस्थान » कोटा में लोकसभा स्पीकर ओम बिरला की नामांकन रैली, बोले- 20 साल के अंदर संसद में सबसे ज्यादा काम हुआ

कोटा में लोकसभा स्पीकर ओम बिरला की नामांकन रैली, बोले- 20 साल के अंदर संसद में सबसे ज्यादा काम हुआ

कोटाः लोकसभा स्पीकर ओम बिरला आज कोटा दौरे पर है. जहां उन्होंने नामांकन रैली को संबोधित करते हुए कहा कि 20 साल के अंदर संसद में सबसे ज्यादा काम हुआ है. और सबसे ज्यादा विधेयक भी पारित हुए. कोटा में एयरपोर्ट का सपना हमने साकार किया. जबकि कांग्रेस की सरकार ने हमेशा ही इसे अटकाए रखा. कोरोना के दौरान भी हमने कोई कमी नहीं छोड़ी. हमने कोटा में ऑक्सीजन की कमी नहीं आने दी. आपने हमेशा ही मुझे अपना प्यार दिया है. और आपका प्यार ही हमेशा मेरी ताकत रही है.

ओम बिरला की नामांकन रैली में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने संबोधित करते हुए कहा कि 2014 के बाद देश में लगातार परिवर्तन हुए है. मोदी जी ने इस देश में परिवर्तन लाने का काम किया है. कांग्रेस ने हमेशा गरीबों के साथ धोखा किया है. पहले आए दिन भ्रष्टाचार के नए-नए मामले आते थे. आतंकी आते थे और कहीं पर भी बम फोड़कर चले जाते थे. लेकिन मोदी जी के आने के बाद इन सभी पर अंकुश लगा है. आज देश में महिलाओं को सम्मान देने का काम मोदी जी ने किया है.

भजनलाल ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि कोटा में शीघ्र नया ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट स्थापित होगा. कोटा में नया हवाई अड्डा मोदी की गारंटी है. सरकार बनते ही तेजी से एयरपोर्ट स्थापना की बाधाएं दूर कर रहे है. कोटा-बूंदी के लोग सौभाग्यशाली हैं कि इन्हें ओम बिरला जैसे नेता मिले है.

ओम बिरला जी ने कोटा का ही नहीं देश-दुनिया में राजस्थान का नाम रोशन किया है. कोटा के लोगों से किया हर वादा बिरला जी पूरा करेंगे. प्रदेश की जनता से किए हर वादे को पूरा किया जाएगा. दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पूरा होते ही कोटा की तरक्की को पंख लगेंगे. 25 की 25 सीट तो जीतेंगे लेकिन इस बार जीत का अंतर बढ़ाना होगा.

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

कृषि भूमि पर बिना जेडीए (JDA) अनुमति अवैध कॉलोनी ‘कौशल्या’ का विस्तार, प्रशासन बेखबर

सांभरिया रोड पर जीता वाला पुलिया के पास अवैध कॉलोनी ‘कौशल्या’ पर धड़ल्ले से प्लॉटिंग, प्रशासन मौन न्यूज इन राजस्थान