पुलिस आयुक्त बीजू जॉर्ज जोसफ के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे ऑपरेशन “आग” के तहत अति. पुलिस आयुक्त (प्रथम), कैलाश चन्द्र बिश्नोई के निर्देशन जयपुर शहर में अवैध हथियार, सक्रिय गैंग्स सदस्यों, हार्डकोर बदमाशों एवं आग्नेय शस्त्र रखने एवं लूट व डकैती की वारदात को अंजाम देने वालों के खिलाफ में कार्यवाही करने हेतु दिगंत आनन्द पुलिस उपायुक्त (अपराध) आयुक्तालय जयपुर एवं रणवीर सिंह, अति. पुलिस उपायुक्त, संगठित अपराध, आयुक्तालय जयपुर के निकट सुपरविजन में C.S.T. आयुक्तालय जयपुर की टीम के राजेश कुमार सिंह एवं भवानी सिंह पुलिस निरीक्षक के नेतृत्व में टीम द्वारा अवैध हथियार रखने वाले, लूट, डकैती की वारदात को अंजाम देने वालों एवं अवैध हथियार तस्करी करने वालों के विरूद्ध आसूचना संकलन व इलाकों में निगरानी रखी जाकर मुखबिर खास मामूर किए गए। सीएसटी से कानि. भंवर सिंह की सूचना पर पुलिस थाना खौ नागोरियान जयपुर (पूर्व) की टीम के साथ कार्यवाही करते हुए आरोपित रेहमान उर्फ अब्दुल रेहमान पुत्र जमाल हसन को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपित के कब्जे से कुल 01 देशी कट्टा बरामद करने में सफलता अर्जित की गई जिसके सम्बन्ध में पुलिस थाना खौ-नागोरियान
जिला जयपुर (पूर्व) में मुकदमा नम्बर 226/2024 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट में दर्ज किया गया। उक्त कार्यवाही में भंवर सिंह की अहम भूमिका रही।
गिरफ्तार आरोपित से पूछताछ में निम्न तथ्यों का खुलासा हुआ है :-
गिरफ्तारी आरोपित रेहमान उर्फ अब्दुल रेहमान पुत्र जमाल हसन मूलतः आलमपुर पुलिस थाना गंगो जिला सहारनपुर उत्तरप्रदेश का निवासी है, जो जयपुर में लुनियावास ठेके के पीछे अस्थायी डेरे लुनियावास में निवास करता है।
गिरफ्तार आरोपित रेहमान उर्फ अब्दुल रेहमान ने पूछताछ में बताया कि अवैध हथियार मानसरोवर निवासी कालू से लेकर आना बताया। आरोपित चलते राहगीरों से बंदूक दिखाकर लूट करना एवं भय व्याप्त करता है।
गिरफ्तार आरोपित से अवैध हथियार के संबंध में पुलिस थाना खौ-नागोरियान जिला जयपुर (पूर्व) में विस्तृत अनुसंधान जारी है।
गिरफ्तार आरोपित का नाम
1. रेहमान उर्फ अब्दुल रेहमान पुत्र जमाल हसन उम्र 20 साल निवासी आलमपुर पुलिस थाना गंगो जिला सहारनपुर उत्तरप्रदेश हाल लुनियावास ठेके के पीछे अस्थायी डेरे लुनियावास पुलिस थाना खौ-नागोरियान जिला जयपुर पूर्व।





