राशि डोगरा डूडी, पुलिस उपायुक्त, जयपुर-उत्तर ने बताया कि पुलिस मुख्यालय राजस्थान जयपुर द्वारा 100 दिवसीय कार्ययोजना में वंचित अपराधियो, स्थाई वारण्टी, ईनामी अपराधी व मुकदमा में वांछित आरोपी को विशेष अभियान के तहत समस्त थानाधिकारियों को अधिक से अधिक अपराधियों की तलाश कर धरपकड करने हेतु निर्देशित किया गया था ।
वंचित अपराधियो की धरपकड हेतु पुलिस उपायुक्त जयपुर (उत्तर) राशि डोगरा डूडी के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जयपुर उत्तर रानू शर्मा के सुपरविजन में एवं सहायक पुलिस आयुक्त आमेर जयपुर उत्तर शिवरतन गोदारा के सुपरविजन में अन्तिम शर्मा पु.नि. थानाधिकारी पुलिस थाना आमेर जयपुर उत्तर के नेतृत्व में राजेन्द्र कुमार स.उ.नि जितेन्द्र सिंह 9904, बाबूलाल 9936, मनोज 7197 डीसीपी ऑफीस जयपुर उत्तर की टीम गठित की गई ।
गठित टीम सदस्यो के द्वारा आसूचना एवं साक्ष्य संकलन कर अथक प्रयासों से 3 प्रकरणों में फरार वांछित स्थाई वारंटी सुरेश चन्द शर्मा पुत्र श्याम सुन्दर शर्मा निवासी कोठ्यारी भवन मेंहदी का बास आमेर को गिरफ्तार किया गया ।





