राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल का आज डीडवाना दौरा था जिसमे सीएम भजनलाल द्वारा एक विशाल रोड शो निकालकर कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई थी।लेकिन मौसम खराबी की वजह से सीएम का दौरा आज रद्द हो गया।वही कल भी सीएम का दौरा रद्द हो गया था और आज एक बार फिर से सीएम दौरा रद्द हो गया है*
खबर डीडवाना से है जहां सीएम के दौरे को लेकर कार्यकर्ता और प्रशासन सुबह से ही तैयारी में लगे थे। और अचानक समय निकलने के बाद पता चला कि मौसमी खराबी के चलते हेलीकॉप्टर नहीं उड़ पाया और सीएम का दौरा रद्द हो गया।अचानक मुख्यमंत्री के द्वारा रद्द हो जाने की वजह से कहीं ना कहीं भाजपा कार्यकर्ताओं में मायूसी भी देखी गई जिस तरह एक दिन पूर्व सीएम का दौर बना और वह रद्द हो गया फिर अगले दिन फिर सीएम का दौरा बना और वह भी रद्द हो गया तो इससे कहीं ना कहीं कार्यकर्ताओं में मायूसी रहीं जिस तरह सुबह से शाम तक कार्यकर्ता मुख्यमंत्री का इंतजार करते रहे उनके स्वागत के लिए वही अचानक दौरा रद्द होने के बाद में स्थानीय भाजपा नेताओं और बाहर से पधारे हुए राज्य मंत्री कैबिनेट मंत्री व अन्य नेताओं के द्वारा रोड शो निकाला गया।जिसमें सर्वप्रथम जिला सैनिक कल्याण कार्यालय पर पहुंचकर शहीदों को पुष्प चक्र चढाकर नमन किया।वहां से पंडित बछराज व्यास आदर्श विद्या मंदिर पहुंचकर पंडित बछराज व्यास की मूर्ति पर माल्यार्पण कर रोड शो शुभारंभ किया गया।रोड शो चुंगी चौकी से आरंभ होते हुए अजमेरी गेट रॉयल मार्केट नागोरी गेट अशोक स्तंभ कचहरी परिसर फवारा सर्किल अस्पताल चौराहा होते हुए अंबेडकर सर्किल पर आकर संपन्न हुआ।रोड शो पर जगह-जगह पुष्प वर्षा से जेसीबी मशीनों के द्वारा स्वागत अभिनंदन भी किया गया।वहीं अंबेडकर सर्किल पर आकर 21 किलो की फूलों की माला बाबासाहेब अंबेडकर को पहनाकर रोड शो का समापन किया गया।रोड शो के कार्यक्रम में भाजपा प्रत्याशी ज्योति मिर्धा,जलदाय मंत्री कन्हैयालाल चौधरी,राज्य मंत्री मंजू बाघमार, किसान आयोग अध्यक्ष सीआर चौधरी,मेड़ता विधायक लक्ष्मण राम, कलरु मकराना प्रत्याशी सुमिता भींचर,परबतसर प्रत्याशी मानसिंह किनसरिया,डीडवाना प्रत्याशी जितेंद्रसिंह जोधा,श्याम प्रताप सिंह राठौड़ और अनेकों भाजपा नेता जनप्रतिनिधि रोड शो में मौजूद रहे।






