जयपुर(सुनील शर्मा) जयपुर विकास प्राधिकरण द्वारा जोन-10 में ईकोलोजिकल जोन में निजी खातेदारी करीब 13 बीघा कृषि भूमि पर 03 नवीन अवैध कॉलोनियों को प्रारंभिक स्तर पर ही पूर्णतःध्वस्त किया साथ ही जोन-4 में सांगानेर में द्रव्यवती नदी के पास बेसकीमती सरकारी भूमि को कब्जा-अतिक्रमण मुक्त,जोन-5ए में मंगल विहार में सरकारी नाले की भूमि को कब्जा-अतिक्रमण मुक्त एवं जोन-7 में लॉयंस लेन अमर नगर सी में रोड़ सीमा को कब्जा-अतिक्रमण मुक्त करवाया गया।
मुख्य नियंत्रक प्रवर्तन महेन्द्र कुमार शर्मा ने बताया कि जोन-10 के क्षेत्राधिकार ईकोलोजिकल जोन में अवस्थित ग्राम जामडोली सुमेल में कानोता डैम के पास जिला जयपुर में करीब 04 बीघा निजी खातेदारी कृषि भूमि पर जेडीए की बिना स्वीकृति-अनुमोदन के एवं बिना भू रूपान्तरण करवायें भूमि को समतल कर ‘‘हनुमान वाटिका’’ के नाम से विगत दिवसों में मौका पाकर रातों-रात बनाई गयी मिट्टी-ग्रेबल सडकें, बाउन्ड्रीवाल व अन्य अवैध निर्माण कर नवीन अवैध कॉलोनी बसाने की सूचना प्राप्त होते ही प्रारंभिक स्तर पर ही आज जोन-10 के राजस्व व तकनीकी स्टॉफ की निशादेही पर प्रवर्तन दस्ते द्वारा जेसीबी मशीन व मजदूरों की सहायता से ध्वस्त किया जाकर नवीन अवैध कॉलोनी बसाने के प्रयास को विफल किया गया।
साथ ही जेडीए द्वारा जोन-10 के क्षेत्राधिकार ईकोलोजिकल जोन में अवस्थित जामडोली सुमेल में कानोता डैम के पास जिला जयपुर में करीब 06 बीघा निजी खातेदारी कृषि भूमि पर जेडीए की बिना स्वीकृति-अनुमोदन के एवं बिना भू रूपान्तरण करवायें भूमि को समतल कर ‘‘तिरूपति विहार’’ के नाम से विगत दिवसों में मौका पाकर रातों-रात बनाई गयी मिट्टी-ग्रेबल सडकें बाउण्ड्रीवाल व अन्य अवैध निर्माण कर नवीन अवैध कॉलोनी बसाने की सूचना प्राप्त होते ही प्रारंभिक स्तर पर ही जोन-10 के राजस्व व तकनीकी स्टॉफ की निशादेही पर प्रवर्तन दस्ते द्वारा जेसीबी मशीन व मजदूरों की सहायता से ध्वस्त किया जाकर नवीन अवैध कॉलोनी बसाने के प्रयास को विफल किया गया।
साथ ही जेडीए द्वारा जोन-10 के क्षेत्राधिकार ईकोलोजिकल जोन में अवस्थित गूहाडी चामंड़ का मंड नाई की थडी जिला जयपुर में ही करीब 03 बीघा निजी खातेदारी कृषि भूमि पर जेडीए की बिना स्वीकृति-अनुमोदन के एवं बिना भू रूपान्तरण करवायें भूमि को समतल कर ‘‘इंडियन वाटिका’’ के नाम से विगत दिवसों में मौका पाकर रातों-रात पुनःबनाई गयी मिट्टी-ग्रेबल सडकें,बाउण्ड्रीवाल व अन्य अवैध निर्माण कर नवीन अवैध कॉलोनी बसाने की सूचना प्राप्त होते ही प्रारंभिक स्तर पर ही जोन-10 के राजस्व व तकनीकी स्टॉफ की निशादेही पर प्रवर्तन दस्ते द्वारा जेसीबी मशीन व मजदूरों की सहायता से ध्वस्त किया जाकर नवीन अवैध कॉलोनी बसाने के प्रयास को विफल किया गया। उक्त कार्यवाही प्रवर्तन अधिकारी जोन-10,14 तथा प्राधिकरण में उपलब्ध जाप्ते,लेबर गार्ड एवं जोन में पदस्थापित राजस्व व तकनीकी स्टॉफ की निशादेही पर प्रवर्तन दस्ते द्वारा सम्पादित की गई।
इसी प्रकार जोन-04 के क्षेत्राधिकार में अवस्थित सांगानेर में द्रव्यवती नदी के पास खसरा नं. 3612 जेडीए स्वामित्व की बेसकीमती 11 बीघा सरकारी भूमि को पूर्व में कब्जा-अतिक्रमण मुक्त करवाकर अवैध कॉलोनी बसाने के प्रयास को विफल किया गया था। उक्त सरकारी भूमि पर पुनः कब्जा-अतिक्रमण कर कर विगत दिवसों में मौका पाकर रातों-रात नींव खोदकर, दीवारो का निर्माण कर, टीनषेड व अन्य अवैध निर्माण कर नवीन अवैध कॉलोनी बसाने की सूचना प्राप्त होते ही प्रारंभिक स्तर पर ही आज जोन-04 के राजस्व व तकनीकी स्टॉफ की निशादेही पर प्रवर्तन दस्ते द्वारा जेसीबी मषीन व मजदूरों की सहायता से ध्वस्त किया जाकर जेडीए स्वामित्व की बेसकीमती भूमि को अतिक्रमण मुक्त करवाकर बसाने के प्रयास को विफल किया गया।उक्त कार्यवाही उप नियंत्रक प्रवर्तन द्वितीय,प्रवर्तन अधिकारी जोन-04,08 तथा प्राधिकरण में उपलब्ध जाप्ते,लेबर गार्ड एवं जोन में पदस्थापित राजस्व व तकनीकी स्टॉफ की निशादेही पर प्रवर्तन दस्ते द्वारा सम्पादित की गई।
साथ ही जोन-05 के क्षेत्राधिकार में अवस्थित मंगल विहार के पास सरकारी भूमि पर टैक्टर ट्रोली द्वारा मलवा डालकर कब्जा-अतिक्रमण करने की शिकायत प्राप्त होने पर जोन-05ए के प्रवर्तन अधिकारी द्वारा मौके पर पहुँचकर टैक्टर ट्रोली को जप्त किया जाकर कब्जा-अतिक्रमण करने के प्रयास को विफल किया गया। उक्त सरकारी नाले की भूमि को अतिक्रमण मुक्त करवाया गया।उक्त कार्यवाही प्रवर्तन अधिकारी जोन-05ए तथा प्राधिकरण में उपलब्ध जाप्ते,लेबर गार्ड एवं जोन में पदस्थापित राजस्व व तकनीकी स्टॉफ की निशादेही पर प्रवर्तन दस्ते द्वारा सम्पादित की गई।

जोन-07 के क्षेत्राधिकार में अवस्थित अमर नगर सी लॉयंस लेन में भूखण्ड संख्या-270 द्वारा रोड़ सीमा पर कब्जा-अतिक्रमण करने पर उपायुक्त जोन कार्यालय से अतिक्रमण प्रफोर्मा रिपोर्ट जारी कर जेडीए एक्ट के तहत धारा 72 का नोटिस जारी कर कब्जा-अतिक्रमण हटाने हेतु पाबंद किया गया था।अतिक्रमणकर्ता द्वारा अतिक्रमण नहीं हटाने पर सक्षम स्तर से स्वीकृति प्राप्त कर किये गये अतिक्रमण को जोन-07 के राजस्व व तकनीकी स्टॉफ के निषादेही पर प्रवर्तन दस्ते द्वारा जेसीबी मषीन व मजदूरों की सहायता से ध्वस्त किया एवं सीमा को अतिक्रमण मुक्त करवाया गया।उक्त कार्यवाही प्रवर्तन अधिकारी जोन-07 तथा प्राधिकरण में उपलब्ध जाप्ते,लेबर गार्ड एवं जोन में पदस्थापित राजस्व व तकनीकी स्टॉफ की निशादेही पर प्रवर्तन दस्ते द्वारा सम्पादित की गई।







