जयपुर 13 अप्रैल। पुलिस उपायुक्त जयपुर उत्तर राशी डोगरा कूडी (आईपीएस) ने बताया कि पुलिस आयुक्त जयपुर बीजू जॉर्ज जोसेफ के द्वारा लोकसभा आमचुनाव 2024 के मद्देनजर जयपुर शहर में अवैध शराब माफियाओं को चिन्हित कर उनके खिलाफ कार्यवाही एवं धरपकड करने हेतु समस्त जिला जयपुर उत्तर के थानाधिकारी एवं डीएसटी जयपुर उत्तर को निर्देशित किया गया था।
पुलिस टीम द्वारा जयपुर शहर में अवैध शराब माफियाओं पर सतत् निगरानी एवं आसूचना संकलन के दौरान डीएसटी जयपुर उत्तर को विश्वसनीय आसूचना प्राप्त हई कि एक बदमाश जेडीए कच्ची बस्ती की तरफ जाने चाली नई सड़क पर काली माता मन्दिर के पास विद्यादर नगर में एक सफेद कट्टे में अवैध शराब रखकर राहगीरों को बेचान कर रहा है, उक्त प्राप्त आसूचना पर दिलीप कुमार सोनी, प्रभारी डीएसटी जयपुर उत्तर के निर्देशन में डीएसटी जयपुर उत्तर एवं पुलिस थाना विद्यादर से थानाधिकारी राकेश ख्यालिया पु.नि. के निर्देशन में टीम द्वारा व्यस्ति कार्यवाही करते हुए उक्त के अनुसार खडे व्यक्ति को दस्तयाब कर उसका नाम पता पुछने पर स्वंय का नाम चंद्रप्रकाश पुत्र दुर्गा प्रसाद उम्र 55 साल निवासी वैबर पोस्ट वैथर, उन्नाव, उत्तरप्रदेश हाल निवासी मकान नम्बर ए-25, जेम्स कालोनी, सेक्टर 03, पुलिस थाना विद्यादर नगर, जयपुर होना बताया जिसकी तलाशी में उसके कब्जे से एक सफेद कटटे में अवैध देशी शराब के 79 पव्वे पाए गए जिन्हें बरामद कर जप्त किया गया आरोपी के खिलाफ पुलिस थाना विद्यादर नगर जयपुर उत्तर में प्रकरण 213/2024 अंतर्गत धारा 19/54 राज. आबकारी अधिनियम में दर्ज किया गया है। इसी दौरान एक शराब माफिया से संबधित एक अन्य आसूचना प्राप्त हुई कि लांगडियावास गांव का एक बदमाश वर्तमान में अपने मकान के पीछे की साइड में स्थित टीन शेड की कोठरी में अवैध शराब का बेचान कर रहा है उक्त प्राप्त आसूवना पर दिलीप कुमार सोनी, प्रभारी डीएसटी जयपुर उत्तर के निर्देशन में डीएसटी जयपुर उत्तर एवं पुलिस थाना जयसिंहपुराखोर से थानाधिकारी राजेश कुमार मीणा पु.नि. के निर्देशन में टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए उक्त हुलिये के अनुसार खडे व्यक्ति को दस्तयाब कर उसका नाम पता पुछने पर स्वंय का नाम बाबूलाल मीणा उर्फ परसराम मीणा पुत्र नाथूराम मीणा उम्र 46 साल निवासी गांव लांगडियावास, पुलिस थाना जयसिंहपुराखोर, जयपुर होना बताया जिसकी तलाशी में उसके कब्जे से 251 पये देशी शराब, 62 पव्वे वाइट लेस बोडका, 36 पव्वे रॉयल क्लासिक विस्की एवं 1150/- रूपये बतौर शराब ब्रिकी की रकम पाये गये जिन्हें बरामद कर जप्त किया गया, उक्त आरोपी के खिलाफ पुलिस थाना जयसिंहपुराखोर जयपुर उत्तर में प्रकरण 154/2024 अंतर्गत धारा 19/54 राज. आबकारी अधिनियम में दर्ज किया जाकर उक्त दोनों ही प्रकरणों में अवैध तरीके से शराब की तस्करी / बिकी के संबंध में गिरफतार आरोपियान से गहनतापूर्वक अग्रिम अनुसंधान किया जा रहा है।





