Home » राजस्थान » Sikar News: कार और ट्रक में भिड़ंत के बाद लगी भीषण आग, 7 लोग जिंदा जले

Sikar News: कार और ट्रक में भिड़ंत के बाद लगी भीषण आग, 7 लोग जिंदा जले

सीकर: सालासर हाईवे पर तेज रफ्तार कार ट्रक से टकरा गई. हादसे के बाद कार और ट्रक में आग लग गई. आग से कार सवार 7 लोग जिंदा जल गए. हादसा सीकर के फतेहपुर में रविवार दोपहर 2:30 बजे के करीब हुआ.

पुलिस के मुताबिक मरने वालों में दो बच्चे भी शामिल हैं. कार सवार परिवार यूपी के मेरठ का रहने वाला था. मरने वालों में नीलम गोयल पत्नी मुकेश गोयल, आशुतोष गोयल पुत्र मुकेश गोयल, मंजू बिंदल पत्नी नरेंद्र बिंदल, हार्दिक बिंदल पुत्र नरेंद्र, स्वाति बिंदल पत्नी हार्दिक, दीक्षा पुत्री हार्दिक (4) और दीक्षा की 2 साल की बहन शामिल है.

बता दें कि यह हादसा आशीर्वाद पुलिया पर चढ़ते ही 200 मीटर पर हुआ. आगे चलते ट्रक से कार पीछे से टकराई. ट्रक में रूई भरी हुई थी. फतेहपुर कोतवाली SHO सुभाष बिजारणिया ने बताया कि हादसे की सूचना के बाद मौके पर पहुंचकर फतेहपुर, रामगढ़ और लक्ष्मणगढ़ से फायर ब्रिगेड की गाड़ियां बुलाई गई. करीब आधे घंटे में कार में लगी आग पर काबू पाया गया.

कार के अंदर से जले 7 लोगों को बाहर निकाला गया है. सभी मृतकों के बुरी तरह जलने से शिनाख्त नहीं हो पाई. हादसे के बाद शवों को देखकर हर कोई एक ही बात कहता आया नजर हे भगवान ऐसे हादसे कभी दुबारा मत दिखाना.

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

कृषि भूमि पर बिना जेडीए (JDA) अनुमति अवैध कॉलोनी ‘कौशल्या’ का विस्तार, प्रशासन बेखबर

सांभरिया रोड पर जीता वाला पुलिया के पास अवैध कॉलोनी ‘कौशल्या’ पर धड़ल्ले से प्लॉटिंग, प्रशासन मौन न्यूज इन राजस्थान