Home » राजस्थान » प्रियंका गांधी आज फिर राजस्थान दौरे पर, अलवर में कांग्रेस उम्मीदवार के समर्थन में करेंगी रोड शो

प्रियंका गांधी आज फिर राजस्थान दौरे पर, अलवर में कांग्रेस उम्मीदवार के समर्थन में करेंगी रोड शो

जयपुर: राजस्थान में पहले चरण का चुनाव 19 अप्रैल को होना है. 17 अप्रैल को चुनाव प्रचार थम जाएगा. ऐसे में भाजपा और कांग्रेस के दिग्गज नेता अपने प्रत्याशियों के समर्थन में जोर-शोर से चुनावी प्रचार कर रह हैं. जिसके चलते कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय नेता अब एक के बाद एक लगातार दौरे करने लगे हैं.

आज प्रियंका गांधी राजस्थान दौरे पर आ रही हैं. जहां वे अलवर और दौसा लोकसभा क्षेत्र में होने वाले चुनावी कार्यक्रमों में शामिल होंगी. और अलवर में कांग्रेस उम्मीदवार ललित यादव के समर्थन में रोड शो करेंगी.

यह रोड शो दोपहर 1 बजे जेल सर्किल से शुरू होगा. इस दौरान प्रियंका गांधी के साथ पूर्व सीएम अशोक गहलोत और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, भंवर जितेंद्र सिंह और नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे.

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

कृषि भूमि पर बिना जेडीए (JDA) अनुमति अवैध कॉलोनी ‘कौशल्या’ का विस्तार, प्रशासन बेखबर

सांभरिया रोड पर जीता वाला पुलिया के पास अवैध कॉलोनी ‘कौशल्या’ पर धड़ल्ले से प्लॉटिंग, प्रशासन मौन न्यूज इन राजस्थान