उदयपुर: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का कल लेकसिटी उदयपुर में रोड शो करेंगे. यह रोड शो शाम 6 बजे शुरू होगा. जिसको लेकर पुलिस प्रशासन तैयारी में जुटा है. सुरक्षा व्यवस्था और यातायात व्यवस्था को लेकर पुलिस अधीक्षक योगेश गोयल ने रोड शो मार्ग का दौरा किया है.
साथ ही अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं. कल शाम 6 बजे यह रोड शो देहली गेट से शुरू होकर मुख्य बाजार बापू बाजार, सूरजपोल चौराहा से प्राचीन और प्रसिद्ध अस्थल मंदिर तक होगा.
राजस्थान की 25 सीटों के लिए दो चरणों में चुनाव होना है. पहले चरण में 12 लोकसभा सीटों पर वोटिंग होगी, जो कि 19 अप्रैल को होगी. वहीं 13 सीटों पर 26 अप्रैल को वोटिंग की जाएगी.
Author: Kashish Bohra
Post Views: 128





