Home » राजस्थान » जयपुर में घर से डॉलर और सोने-चांदी के गहने चोरी:दीवार कूदकर अंदर आए बदमाश, आराम से घर के दो कमरों के ताले तोड़कर लूट ले गए

जयपुर में घर से डॉलर और सोने-चांदी के गहने चोरी:दीवार कूदकर अंदर आए बदमाश, आराम से घर के दो कमरों के ताले तोड़कर लूट ले गए

जयपुर में बदमाश सूने मकान का ताला तोड़कर 12 लाख रुपए के गहने और करीब 3 लाख रुपए नकदी चोरी कर ले गए। परिवार एक पारिवारिक कार्यक्रम के लिए उदयपुर गया था। इस दौरान पीछे से बदमाश घर की दीवार कूदकर अंदर आए और मेन गेट का ताला तोड़कर अंदर घुसे। घर के सामने के मकान में लगे सीसीटीवी कैमरों में बदमाशों के घर में घुसने की फुटेज कैद हो गई।

घर के ताला लगाकर उदयपुर गया था परिवार
पीड़ित दीपक शर्मा निवासी रानी सती नगर, थाना श्याम नगर ने बताया- कुछ दिन पहले घर में बेटी का मुंडन का कार्यक्रम था। इसके लिए बैंक लॉकर से पूरे परिवार के गहने लेकर आए थे। बच्ची का कार्यक्रम पूरा होने के बाद पूरा परिवार घर के ताला लगाकर 15 अप्रैल को उदयपुर गया था। 19 अप्रैल को सुबह जब पूरा परिवार घर पहुंचा तो मेन गेट और कमरों के ताले टूटे हुए थे और अलमारी में रखे गहने गायब थे।

2 बेड रूम की अलमारी के ताले तोड़े
पीड़ित ने बताया- सामने वाले घर में लगे सीसीटीवी कैमरों में घर में चोरों के घुसने की फुटेज कैद हो गई थी। फुटेज के अनुसार 19 अप्रैल को सुबह करीब 3.20 बजे पर 2 चोर दीवार कूदकर उनके घर में घुसे और दरवाजे के ताले तोड़कर अंदर घुसे। इन बदमाशों ने मेरे और मेरे पिता के बेड रूम की अलमारी के ताले तोड़कर गहने और नकदी चुरा ली। इसके अलावा दूसरे कमरों में कुछ भी नहीं ढूंढा। जैसे उन्हें पता था कि यहीं पर जेवरात और पैसा रखा है।
1.5 किलो चांदी और 11 तोला सोने के साथ नकदी ले गए
दीपक शर्मा ने बताया- बदमाशों ने घर से 1.5 KG चांदी (15 जोड़ी पायल, सिक्के आदि), सोना 11 तोला (हाथ के कड़े, गले का सेट, झुमका सेट, चेन और सोने के कड़े) के साथ 2 लाख 85 हजार रुपए नकदी, 1800 यूएस डॉलर, पानी की मोटर और पैन कार्ड-आधार कार्ड के साथ अन्य दस्तावेज चोरी कर ले गए।

उन्होंने बताया- बदमाशों के घर में घुसने का सीसीटीवी फुटेज के साथ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। श्याम नगर थाना पुलिस ने चोरी की रिपोर्ट पर दर्ज कर अज्ञात बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

व्हाट्सएप पर बॉस बनकर लगाई 5.30 करोड़ की चपत, राजस्थान पुलिस ने 17 साइबर ठगों को दबोचा

गैलेक्सी माइनिंग कंपनी के चेयरमैन की फोटो लगाकर अकाउंटेंट को किया गुमराह;कोटा,पाली,जोधपुर और बांसवाड़ा से हुई गिरफ्तारियां न्यूज इन राजस्थान