Home » राजस्थान » जयपुर में 6 साल के बच्चे का किडनैप!:घर के बाहर खेलते समय हुआ लापता, मासूम को ढूंढने में जुटी पुलिस टीमें

जयपुर में 6 साल के बच्चे का किडनैप!:घर के बाहर खेलते समय हुआ लापता, मासूम को ढूंढने में जुटी पुलिस टीमें

जयपुर में 6 साल के बच्चे के किडनैप का मामला सामने आया है। घर के बाहर खेलते समय अचानक मासूम लापता हो गया। विद्याधर नगर थाने की टीमें मासूम को ढूंढने में जुटी है। CCTV फुटेजों को खंगालने के साथ ही पुलिस टीमों को टॉस्क देकर बच्चे की तलाश में लगाया गया है।

SHO (विद्याधर नगर) राकेश ख्यालिया ने बताया- उड़ीसा निवासी तुलसी मुण्डा (37) ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। वह विद्याधर नगर में अम्बाबाड़ी में किराए से परिवार सहित रहती है। शनिवार सुबह वह घर पर 6 साल के बेटे रोहन को छोड़कर काम पर गई थी। बेटा रोहन मकान में बच्चों के साथ खेल रहा था। सुबह करीब 10 बजे घर के बाहर खेलते समय अचानक लापता हो गया।

घर लौटने पर बेटे के गुम होने का पता चलने पर काफी ढूंढा, लेकिन उसका पता नहीं चला। रहस्यमयी तरीके से 6 साल के मासूम के गायब होने पर परिजनों ने विद्याधर नगर थाने में शिकायत दी। बच्चे के लापता होने का पता चलने पर पुलिस टीमें तुरंत तलाश में जुट गई। पुलिस टीमों को अलग-अलग टॉस्क देकर बच्चे की तलाश में लगाया गया है। घर के आसपास लगे CCTV फुटेजों से लेकर रूट मैप बनाकर बच्चे को ढूंढने में पुलिस टीम जुटी है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

व्हाट्सएप पर बॉस बनकर लगाई 5.30 करोड़ की चपत, राजस्थान पुलिस ने 17 साइबर ठगों को दबोचा

गैलेक्सी माइनिंग कंपनी के चेयरमैन की फोटो लगाकर अकाउंटेंट को किया गुमराह;कोटा,पाली,जोधपुर और बांसवाड़ा से हुई गिरफ्तारियां न्यूज इन राजस्थान