Home » राजस्थान » जयपुर में घर में मिला सब-इंस्पेक्टर का शव:अंदर से लॉक था मकान, बाथरुम में जमीन पर थे पड़े

जयपुर में घर में मिला सब-इंस्पेक्टर का शव:अंदर से लॉक था मकान, बाथरुम में जमीन पर थे पड़े

जयपुर में खुद के घर में ही शुक्रवार रात एक सब-इंस्पेक्टर का शव मिलने से सनसनी फैल गई। बाथरुम में उनका शव नग्नावस्था में पड़ा हुआ था। अंदर से लॉक मकान की खिड़की से नौकरानी के झांक कर देखने पर इसका पता चला। कालवाड़ थाना पुलिस ने FSL टीम की मदद से सबूत जुटाए। पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव को कांवटिया हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में भिजवाया।

SHO (कालवाड़) महावीर यादव ने बताया- राजस्थान पुलिस में सब-इंस्पेक्टर धर्मेन्द्र यादव (50) की उनके ही घर में लाश मिली है। वह सुशांत सिटी में पत्नी और बच्चों के साथ रहते थे। SI धर्मेन्द्र यादव पुलिस मुख्यालय की सीआईडी शाखा में तैनात थे। पिछले दो दिनों से उनकी तबीयत खराब थी। उनकी पत्नी और बच्चें घर के शादी होने के कारण बीकानेर गए हुए थे। उल्टी-दस्त की शिकायत पर गुरुवार को ही डॉक्टर घर आकर टिटमेंट देकर गए थे।

नौकरानी को बाथरुम में गिरे दिखे
शुक्रवार सुबह घर पर खाना बनाने के लिए नौकरानी आई। डोर बेल बजाने के बाद भी SI धर्मेन्द्र यादव ने गेट नहीं खोला। कुछ देर रुकने के बाद नौकरानी दूसरी जगह अपने काम पर चली गई। रात करीब 7:30 बजे खाना बनाने के लिए नौकरानी दोबारा घर आई। काफी डोरबेल व आवाज लगाने के बाद भी धर्मेन्द्र ने गेट नहीं खोला। नौकरानी ने खिड़की से अंदर झांक कर देखा तो धर्मेन्द्र बाथरुम की जमीन पर गिरे दिखाई दिए।

नग्नावस्था में पड़ा था शव
अनहोनी की आशंका के चलते नौकरानी ने शोर मचाकर पड़ोसियों को इकट्ठा किया। लोगों की सूचना पर कालवाड़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची। धक्का मारकर गेट खोलकर पुलिस अंदर पहुंची। बाथरुम में नग्नावस्था में धर्मेन्द्र का शव पड़ा हुआ मिला। पुलिस ने FSL टीम को बुलाकर सबूत जुटाए। जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए कांवटिया हॉस्पिटल भिजवाया।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

कृषि भूमि पर बिना जेडीए (JDA) अनुमति अवैध कॉलोनी ‘कौशल्या’ का विस्तार, प्रशासन बेखबर

सांभरिया रोड पर जीता वाला पुलिया के पास अवैध कॉलोनी ‘कौशल्या’ पर धड़ल्ले से प्लॉटिंग, प्रशासन मौन न्यूज इन राजस्थान