Home » राजस्थान » नाबालिग बच्ची के साथ पड़ौसी ने की गलत हरकत:बच्ची ने रोते हुए पिता को बताई आप बीती,पिता बच्ची को लेकर पहुंचे कोतवाली थाने कराया मामला दर्ज

नाबालिग बच्ची के साथ पड़ौसी ने की गलत हरकत:बच्ची ने रोते हुए पिता को बताई आप बीती,पिता बच्ची को लेकर पहुंचे कोतवाली थाने कराया मामला दर्ज

कोतवाली थाना पुलिस ने नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म करने का मामला दर्ज किया हैं। बच्ची के पिता ने आरोप लगाया है कि उनके मकान के पास किराये पर रहने वाले वीरू ने रात को उसकी बच्ची को अपने पास बुलाया और उसे जूते पहना ने के बहाने उसे कमरे में ले गया। जहां पर आरोपी ने बच्ची के साथ गलत काम किया। बच्ची ने पूरी घटना अपने माता-पिता को बताई जिस पर पीड़ित माता-पिता बच्ची को लेकर कोतवाली थाने पहुंचे और आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। कोतवाली थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है वहीं इस मामले की जांच सीआई कोतवाली राजेश कुमार शर्मा कर रहे हैं।

सीआई राजेश कुमार शर्मा ने बताया कि 25 अप्रैल को रात 10 बजे बच्ची को पड़ोस में रहने वाले वीरू ने अपने पास जूता पहना ने के लिए बुलाया। जिस पर आरोपी वीरू बच्ची को बातों में फंसा कर दुकान के ऊपर ले गया जहां पर आरोपी ने कमरे की कुंदी लगाकर बच्ची के साथ गलत हरकत की। जिस पर बच्ची चिल्लाते हुए रोती हुई उसके पिता के पास पहुंची और वीरू की हरकत के बारे में जानकारी दी। बच्ची ने पिता को बताया कि वीरू जूते वाले ने उसके साथ गलत काम किया। जिस पर बच्ची के पिता बच्ची को लेकर कोतवाली थाने पहुंचे और आप बीती पुलिस को बताई जिस पर पुलिस ने बच्ची का मेडिकल करवाया और आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की। घटना के बाद से आरोपी फरार हैं उसकी तलाश में पुलिस जगह-जगह दबिश दे रही हैं।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

कृषि भूमि पर बिना जेडीए (JDA) अनुमति अवैध कॉलोनी ‘कौशल्या’ का विस्तार, प्रशासन बेखबर

सांभरिया रोड पर जीता वाला पुलिया के पास अवैध कॉलोनी ‘कौशल्या’ पर धड़ल्ले से प्लॉटिंग, प्रशासन मौन न्यूज इन राजस्थान