Poola Jada
Home » राजस्थान » जयपुर में सहकर्मी ने किया युवती से रेप:विरोध करने पर किया शादी का वादा, धोखा देकर दूसरी लड़की से की शादीI

जयपुर में सहकर्मी ने किया युवती से रेप:विरोध करने पर किया शादी का वादा, धोखा देकर दूसरी लड़की से की शादीI

जयपुर में एक सहकर्मी के युवती से रेप करने का मामला सामने आया है। पीड़िता के विरोध करने पर आरोपी ने शादी करने का वादा किया और 5 साल तक देहशोषण किया। इसके बाद धोखा देकर दूसरी लड़की से शादी कर ली। पीड़िता ने आरोपी सहकर्मी के खिलाफ जवाहर सर्किल थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। मामले की जांच SHO (जवाहर सर्किल) विनोद सांखला कर रहे हैं।

पुलिस ने बताया कि आदर्श नगर निवासी 24 साल की युवती ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। उसने बताया- साल 2019 में वह एक कंपनी में जॉब करती थी। कंपनी में जॉब करने वाले कान सिंह ने बातचीत कर दोस्ती कर ली। एक दिन अकेले मिलने पर आरोपी कानसिंह ने उसके साथ जबरदस्ती की। जब उसने विरोध किया तो उसने शादी करने का वादा किया।

पीड़िता ने बताया- आरोपी शादी करने का झांसा देकर 5 साल तक देहशोषण करता रहा। जब उसने शादी करने के लिए कहा तो टालमटोल करने लगा। पिछले दिनों आरोपी ने दूसरी लड़की से शादी कर ली। जब उसने दूसरी लड़की से शादी करने का विरोध किया तो जान से मारने की धमकी देने लगा। धोखे का एहसास होने पर पीड़िता ने जवाहर सर्किल थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

कृषि भूमि पर बिना जेडीए (JDA) अनुमति अवैध कॉलोनी ‘कौशल्या’ का विस्तार, प्रशासन बेखबर

सांभरिया रोड पर जीता वाला पुलिया के पास अवैध कॉलोनी ‘कौशल्या’ पर धड़ल्ले से प्लॉटिंग, प्रशासन मौन न्यूज इन राजस्थान