Home » राजस्थान » जयपुर में दोस्ती कर नाबालिग लड़की से रेप:कॉफी पिलाने के बहाने ले गया होटल, विरोध पर मारने की धमकी देकर पीटा

जयपुर में दोस्ती कर नाबालिग लड़की से रेप:कॉफी पिलाने के बहाने ले गया होटल, विरोध पर मारने की धमकी देकर पीटा

जयपुर में दोस्ती कर एक नाबालिग लड़की से रेप करने का मामला सामने आया है। कॉफी पिलाने के बहाने आरोपी उसे होटल में लेकर गया था। जबरदस्ती का विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ मारपीट की। श्याम नगर थाने में नाबालिग पीड़िता ने आरोपी दोस्त के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई है। मामले की जांच ACP सोडाला कर रहे हैं।

पुलिस ने बताया- मांग्यावास निवासी 15 साल की लड़की ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। कुछ दिनों पहले उसकी दोस्ती अनिल से हुई थी। बातचीत के दौरान उसने दोस्ती करने का दबाव बनाया। दोस्ती होने पर 25 अप्रैल को कॉफी पीने चलने को कहा। उसे कॉफी पिलाने के बहाने आरोपी अनिल श्याम नगर स्थित एक होटल में ले गया। होटल ले जाकर आरोपी ने जबरदस्ती की।

विरोध करने पर आरोपी ने उसके साथ जमकर मारपीट कर रेप किया। इस बारे में किसी को जान से मारने की धमकी दी। दो दिन डरी-सहमी रहने के बाद नाबालिग पीड़िता ने परिजनों को आपबीती सुनाई। श्याम नगर थाने में नाबालिग पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

एलपीजी गैस सिलेण्डरों की पर्याप्त उपलब्धता एवं निर्बाध आपूर्ति के लिए जिला प्रशासन सख्त:जितेंद्र कुमार सोनी

जिला कलक्टर डॉ.जितेन्द्र कुमार सोनी ने अधिकारियों को जारी किये दिशा निर्देश अवैध भंडारण,दुरुपयोग एवं कालाबाजारी पर सख्ती से अंकुश