Home » राजस्थान » ’जयपुर पुलिस आयुक्त 18 मई को बगरू थाने में करेंगे जनसुनवाई’

’जयपुर पुलिस आयुक्त 18 मई को बगरू थाने में करेंगे जनसुनवाई’

जयपुर(सुनील शर्मा) पुलिस थाना वैशाली नगर, करणीविहार,चित्रकूट,बगरू, भांकरोटा,सेज,बिन्दायका जयपुर (पश्चिम) के परिवादियों की जनसुनवाई की जावेगी।आमजन में विश्वास और अपराधियों में भय कायम रखने के लिए जयपुर पुलिस आयुक्त बीजू जॉर्ज जोसफ 18 मई (शनिवार) को 4 पीएम से 7 पीएम तक बगरू थाने में जन सुनवाई करेंगे।

जनसुनवाई के दौरान अतिरिक्त पुलिस आयुक्त कैलाश चंद्र विश्नोई,जिले के डीसीपी,अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त, सहायक पुलिस आयुक्त बगरू एवं वैशाली नगर,संबंधित एसएचओ और थाने के अधिकारी गण उपस्थित रहेंगे। इस दौरान वृत क्षेत्र वैशाली नगर व बगरू जयपुर (पश्चिम) के परिवादियों की जनसुनवाई की जावेगी।

जनसुनवाई का उद्देश्य संबंधित क्षेत्र के परिवादियों की समस्याओं का तुरंत निस्तारण करते हुए आमजन को राहत पहुंचाना है।गौरतलब है कि इससे पूर्व पुलिस आयुक्त द्वारा शिप्रापथ (जयपुर दक्षिण),कानोता (जयपुर पूर्व),करधनी (जयपुर पश्चिम),विद्याधरनगर (जयपुर उत्तर) एवं शिवदासपुरा (जयपुर दक्षिण) थाने में जनसुनवाई कर परिवादियों की समस्याओं का मौके पर निस्तारण किया जा चुका है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

कृषि भूमि पर बिना जेडीए (JDA) अनुमति अवैध कॉलोनी ‘कौशल्या’ का विस्तार, प्रशासन बेखबर

सांभरिया रोड पर जीता वाला पुलिया के पास अवैध कॉलोनी ‘कौशल्या’ पर धड़ल्ले से प्लॉटिंग, प्रशासन मौन न्यूज इन राजस्थान