Home » राजस्थान » मर्डर केस में सजा काट रहे कैदी की मौत:पुलिस के फोन करने पर आया ओपन जेल, भाई भी काट रहा सजा

मर्डर केस में सजा काट रहे कैदी की मौत:पुलिस के फोन करने पर आया ओपन जेल, भाई भी काट रहा सजा

अलवर सेंट्रल जेल में मर्डर केस में सजा काट रहे कैदी की संदिग्ध मौत हो गई। जेल प्रशासन का कहना है कि वह ओपन जेल में बंद था। वह बुधवार रात करीब पौने नौ बजे आया था। कंपाउंडर ने देखा तो अचेत मिला। हॉस्पिटल लेकर गए, वहां मौत हो गई। ज्यूडिशियल जांच के बाद मौत का कारण सामने आएगा। वहीं परिजन जहर खाने से मौत का कारण मान रहे है।

जानकारी अनुसार ओपन जेल का कैदी समसुद्दीन (45) निवासी साहडोली गांव की मौत हो गई। उसका भाई रमजान (42) साल भी 20 साल से हत्या मामले में सजा काट रहा था। दोनों साल 2011 से सेंट्रल जेल में हैं। 2019 से दोनों को ओपन जेल में शिफ्ट किया गया था।

परिजन लेकर आए तो अचेत हालत में मिला

सेंट्रल जेल के अधीक्षक ने बताया कि समसुद्दीन ओपन जेल में था। वह बुधवार सुबह जेल से गया था। शाम को 7 बजे तक वापस नहीं लौटा। उसके परिजनों को फोन किया। वह रात करीब पौने नौ बजे उसे जेल लेकर आए। तब वह अचेत हालत में नजर आया। उसे तुरंत कंपाउंडर ने देखा और हालत गंभीर देखते हुए जिला हॉस्पिटल में भेजा। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

मौत का कारण साफ नहीं

मौत का कारण साफ नहीं है। जांच के बाद ही पता चल सकेगा। नियमानुसार ज्यूडिशियल इंक्वायरी के लिए जज को सूचना दी है। पुलिस प्रारंभिक जांच में जहर खाने से कैदी की मौत मान रही है। हालांकि इसकी पुष्टि जांच के बाद ही होगी। वह शराब भी पीता था। मृतक के तीन बच्चे हैं।

ये है नियम

ओपन जेल वाले कैदी दिन में काम कर सकते और उनको शाम 7 बजे से पहले जेल में आना पड़ता है। हर दिन शाम को उनकी हाजिरी होती है, जो नहीं आता उसके घर पर फोन किया जाता है। फिर भी पता नहीं चलता है कि पुलिस को रिपोर्ट देकर मुकदमा दर्ज कराया जाता है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines

कृषि भूमि पर बिना जेडीए (JDA) अनुमति अवैध कॉलोनी ‘कौशल्या’ का विस्तार, प्रशासन बेखबर

सांभरिया रोड पर जीता वाला पुलिया के पास अवैध कॉलोनी ‘कौशल्या’ पर धड़ल्ले से प्लॉटिंग, प्रशासन मौन न्यूज इन राजस्थान