Poola Jada
Home » राजस्थान » पानी के टांके में मिला भाई-बहन का शव:पिता का आरोप- बच्चों की मां ने जान से मारा, दोनों के बीच अनबन

पानी के टांके में मिला भाई-बहन का शव:पिता का आरोप- बच्चों की मां ने जान से मारा, दोनों के बीच अनबन

पानी के टांके में भाई-बहन का शव मिला। बच्चों की मां पर ही दोनों की हत्या करने का आरोप लगा है। आरोप लगाने वाला भी बच्चों का पिता है। उसने अपनी पत्नी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करवाया है। घटना जोधपुर के बालेसर की है।

डीएसपी कैलाश कंवर ने बताया कि टीकमगढ़ गांव के रहने वाले दो बच्चों महिपाल (5) और पूजा (7) के शव बुधवार रात पानी के टांके में मिले। दोनों रिश्ते में भाई-बहन है। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को निकालकर बालेसर हॉस्पिटल की मॉच्यूरी में रखवाया। बच्चों का पोस्टमार्टम करवाकर आगे की कार्रवाई की जाएगी। बच्चों की मां मधू देवी से पूछताछ की जा रही है। बच्ची फर्स्ट क्लास में पढ़ती थी।

पिता घर आया तो नहीं मिले बच्चे

बच्चों के पिता बाबूराम पुत्र बुधाराम जाट ट्रक ड्राइवर है। पिता ने बताया कि वह बुधवार शाम को घर पहुंचा था। घर में बच्चों को नहीं देखकर पत्नी से पूछा। उसने कहा कि यही घूम रहे थे। इस पर घर के बाहर और आस-पास तलाश की लेकिन बच्चे नहीं मिले। पड़ोसियों को पता लगने पर उन्होंने भी साथ में बच्चों की तलाश की।

बच्चों की तलाश के दौरान घर के आगे बने पानी के टांके में देखा तो बच्चे नजर आए। सूचना पर पुलिस चौकी इंचार्ज एएसआई रुगाराम मौके पर पहुंचे और बच्चों को बाहर निकाल, तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।

पत्नी पर हत्या का मामला दर्ज

पिता ने बच्चों की मौत के पीछे अपनी पत्नी का हाथ बताया है और हत्या का मामला दर्ज करवाया है। पिता ने रिपोर्ट में बताया कि वह ट्रक चलाने के कारण ज्यादातर घर से बाहर ही रहता है। पत्नी से कई सालों से अनबन चल रही है, जिसके चलते आए दिन झगड़ा होता है। पत्नी ने दोनों बच्चो की हत्या कर शव टांके में डाल दिया। पुलिस ने बच्चों की मां मधु देवी को पकड़कर पूछताछ कर रही है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines

कृषि भूमि पर बिना जेडीए (JDA) अनुमति अवैध कॉलोनी ‘कौशल्या’ का विस्तार, प्रशासन बेखबर

सांभरिया रोड पर जीता वाला पुलिया के पास अवैध कॉलोनी ‘कौशल्या’ पर धड़ल्ले से प्लॉटिंग, प्रशासन मौन न्यूज इन राजस्थान