Home » राजस्थान » मायड़ फाउंडेशन का स्थापना दिवस व सम्मान समारोह हुआ आयोजित*

मायड़ फाउंडेशन का स्थापना दिवस व सम्मान समारोह हुआ आयोजित*

मेड़ता।मायड़ फाउंडेशन का स्थापना दिवश जोधपुर मे रविवार को आयोजित किया गया जिसमे क्षेत्र की अनेक प्रतिभाओ ने भाग लिया।जानकारी देते हुए निदेशक तरनिजा मोहन राठौड़ ने बताया की 18 मई को ताज हरी महल जोधपुर में मायड़ फाउंडेशन का स्थापना दिवस व सम्मान समारोह तथा फाउंडेशन के संस्थापक स्व.ठाकुर भगवत सिंह राठौड़ व स्वभटियाणी सा सूरज कंवर की विवाह वर्षगांठ व स्मृति विशेष कार्यक्रम रखा गया।इस दौरान वेबसाइट व मायड़ प्रीमियर लीग की जर्सी का लांच किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत प्रोजेक्ट भगवती के बच्चों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ किया गया।तत्पश्चात प्रोजेक्ट भगवती के ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों का शिक्षा के स्तर व पाठ्येतर गतिविधियों के आधार पर सम्मान किया गया तथा अन्य प्रोजेक्ट्स में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए तथा कार्यक्रम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली टीम का भी सम्मान भी किया गया जिसमें प्रोजेक्ट चौपाल पुरस्कार उत्तम वैष्णव व राहुल कुमार, प्रोजेक्ट तोषाखाना से नीतू कुमावत, प्रोजेक्ट लाडौ से हिरनाक्षी हाडा व पुलकित सिंह,प्रोजेक्ट भगवती से अशोक दिवाकर,गोपाल सिंह,निशा कुमारी,रविन्द्र दईय्या,मानवेंद्र सिंह,परमज्योति भाटी,पूरन सिंह तथा कोर टीम में किशोर सिंह,भाग्यश्री राठौड़ हेमंत सेन,दीप्ति भाटी,सुशीला,तरुण,राकेश सारण को सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए पुरस्कार प्राप्त हुआ।फाउंडेशन की ओर से माजीसा उच्छब कंवर नाथावत शिक्षण छात्रवृत्ति मीना कुमारी को उच्च शिक्षा के लिए प्रदान की गई।स्मृति विशेष कार्यक्रम में पारसमल बोहरा नेत्रहीन महाविद्यालय के बच्चों की संगीत प्रस्तुतियां रही जिसमें बांसुरी वादन राजस्थानी लोकगीत कुरजां मुख्य रहें।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में मारवाड़ रत्न डॉ.गजे सिंह राजपुरोहित तथा विशिष्ट अतिथि सिद्धि जोहरी, दिव्या गहलोत,विमला गट्टानी,हर्षिता राठौड़ व डॉ मीता मुल्तानी,नेशनल योगीनी लेखिका चौधरी उपस्थित रहे तथा साथ ही जोधपुर के शिक्षा क्षेत्र व समाज सेवा क्षेत्र से जुड़ी जानी-मानी हस्तियां भी शामिल हुई।इस कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों के सर्वांगीण विकास को ध्यान में रखते हुए उन्हें शहरी क्षेत्र का अनुभव कराया जाए जिससे कि उनके आत्मविश्वास को बढ़ावा मिले तथा वे जीवन में बेहतर प्रयास की ओर अग्रसर हो।इस कार्यक्रम फाउंडेशन के निदेशक मोहन सिंह व कर्नल भंवर सिंह,कर्नल विक्रम सिंह,नितिराज सिंह,अजय सिंह,महेंद्र पाल सिंह,लक्ष्मण सिंह,चंद्रशेखर सिंह, गजेंद्र सिंह,डॉ कप्तान बोरावड़, युवराज सिंह,राकेश देवड़ा उपस्थित रहे।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines

कृषि भूमि पर बिना जेडीए (JDA) अनुमति अवैध कॉलोनी ‘कौशल्या’ का विस्तार, प्रशासन बेखबर

सांभरिया रोड पर जीता वाला पुलिया के पास अवैध कॉलोनी ‘कौशल्या’ पर धड़ल्ले से प्लॉटिंग, प्रशासन मौन न्यूज इन राजस्थान