Poola Jada
Home » राजस्थान » 5 दिनों में 2,850 रुपए टूटे सोने के दाम:स्टैंडर्ड सोने की कीमत पहुंची 73,850, चांदी 92,300 रुपए पर स्थिर

5 दिनों में 2,850 रुपए टूटे सोने के दाम:स्टैंडर्ड सोने की कीमत पहुंची 73,850, चांदी 92,300 रुपए पर स्थिर

अंतरराष्ट्रीय बाजार में हो रहे बदलाव का असर सोने और चांदी की कीमत पर नजर आने लगा है। पिछले 5 दिनों में स्टेंडर्ड सोने की कीमत में 2 हजार 850 रुपए की गिरवाट आई है। जिसके बाद शुक्रवार को जयपुर में 10 ग्राम स्टैंडर्ड सोना 800 रुपए टूटकर 73 हजार 850 की कीमत पर पहुंच गया है। हालांकि चांदी की कीमत में आज कोई बदलाव नहीं आया है। ऐसे में जयपुर में एक किलो चांदी की कीमत 92 हजार 300 रुपए पर बरकरार है। सर्राफा व्यापारियों के अनुसार लोकसभा चुनाव के परिणाम तक सोने और चांदी की कीमत में बदलाव का यह सिलसिला जारी रहेगा।

सर्राफा व्यापारी राकेश खंडेलवाल ने बताया कि बीते दिनों सोने की कीमत ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। जिसके बाद आम लोगों ने सोने और चांदी के आभूषणों को खरीदना बंद कर दिया था। लेकिन अब जब सोने की कीमत टूट रही है। तो एक बार फिर सोने के आभूषणों की डिमांड बढ़ने लगी है। जबकि जो लोग सोना भेज मुनाफा कमाना चाह रहे थे। वह लोग फिलहाल लोकसभा चुनाव के परिणाम का इंतजार कर रहे हैं। क्यों कि उन्हें उम्मीद है कि लोकसभा चुनाव बाद सोने और चांदी की कीमत में एक बार फिर इजाफा हो सकता है।

जयपुर सर्राफा कमेटी की और से जारी भाव के अनुसार जयपुर में 24 कैरेट सोने की कीमत 73 हजार 850 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गई है, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत सोने की कीमत 69 हजार 300 रुपए प्रति 10 ग्राम पहुंच गई है। सोना 18 कैरेट 59 हजार 100 रुपए प्रति 10 ग्राम और 14 कैरेट 48 हजार 100 रुपए प्रति 10स ग्राम पर पहुंच गया है। वहीं, चांदी रिफाइन की कीमत बढ़कर 92 हजार 300 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गई है।

सोना खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान

1. सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें

हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉल मार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। नए नियम के तहत एक अप्रैल से 6 डिजिट वाले अल्फान्यूमेरिक हॉलमार्किंग के बिना सोना नहीं बिकेगा। जैसे आधार कार्ड पर 12 अंकों का कोड होता है, उसी तरह से सोने पर 6 अंकों का हॉल मार्क कोड होगा। इसे हॉल मार्क यूनीक आइडेंटिफिकेशन नंबर यानी HUID कहते हैं।

ये नंबर अल्फान्यूमेरिक यानी कुछ इस तरह से हो सकता है- AZ4524। हॉलमार्किंग के जरिए ये पता करना संभव हो गया है कि कोई सोना कितने कैरेट का है।

2. कीमत क्रॉस चेक करें

सोने का सही वजन और खरीदने के दिन उसकी कीमत कई सोर्सेज (जैसे इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट) से क्रॉस चेक करें। सोने का भाव 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट के हिसाब से अलग-अलग होता है।

24 कैरेट सोने को सबसे शुद्ध सोना माना गया है, लेकिन इसकी ज्वेलरी नहीं बनती, क्‍योंकि वो बेहद मुलायम होता है। आमतौर पर ज्वेलरी के लिए 22 कैरेट या इससे कम कैरेट सोने का इस्तेमाल किया जाता है।

कैरेट के हिसाब से ऐसे चेक करें कीमत: मान लीजिए 24 कैरेट सोने का दाम 60 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम है। यानी एक ग्राम सोने की कीमत हुई 6000 रुपए। ऐसे में 1 कैरेट शुद्धता वाले 1 ग्राम सोने की कीमत हुई 6000/24 यानी 250 रुपए।

अब मान लीजिए आपकी ज्वेलरी 18 कैरेट शुद्ध सोने से बनी है तो 18×250 यानी इसकी कीमत 4,500 रुपए प्रति ग्राम हुई। अब आपकी ज्वेलरी जितने भी ग्राम की है उसमें 4,500 रुपए का गुणा करके सोने की सही कीमत निकाली जा सकती है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

कृषि भूमि पर बिना जेडीए (JDA) अनुमति अवैध कॉलोनी ‘कौशल्या’ का विस्तार, प्रशासन बेखबर

सांभरिया रोड पर जीता वाला पुलिया के पास अवैध कॉलोनी ‘कौशल्या’ पर धड़ल्ले से प्लॉटिंग, प्रशासन मौन न्यूज इन राजस्थान