जयपुर(सुनील शर्मा) मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के निर्देशानुसार विद्युत वितरण निगमों के काॅल सेन्टर के टोल फ्री नम्बर पर दर्ज विद्युत शिकायतों को त्वरित निस्तारण किया जा रहा है। इसके तहत गत 5 दिवस में विद्युत आपूर्ति एवं सुरक्षा से सम्बन्धित टोल फ्री नम्बर पर दर्ज लगभग 76 हजार शिकायतों का त्वरित निस्तारण कर विद्युत उपभोक्ताओं को राहत प्रदान की गई है और आगे भी लगातार दर्ज शिकायतों का त्वरित निस्तारण किया जाएगा।मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार विद्युत वितरण निगमों के अभियन्ता एवं कार्मिकों द्वारा दिन-रात कार्य करके समयबद्ध रुप से निस्तारण कर विद्युत उपभोक्ताओं को बड़ी राहत प्रदान की गई है।

बिजली आपूर्ति में व्यवधान से सम्बन्धित शिकायतों के समाधान के लिए शहरों में 1 घंटे 30 मिनट व ग्रामीण क्षेत्रों में 2 घंटे का समय निर्धारित किया हुआ है और डिस्काॅम का यह प्रयास रहता है कि सभी दर्ज शिकायतों का निर्धारित समय में समाधान हो जाए।प्रचण्ड गर्मी की वजह से 19 मई से 23 मई तक जयपुर विद्युत वितरण निगम,अजमेर विद्युत वितरण निगम एवं जोधपुर विद्युत वितरण निगम ने केन्द्रीकृत काॅल सेंटरों पर विद्युत आपूर्ति एवं सुरक्षा से सम्बन्धित लगभग 76 हजार शिकायत दर्ज हुई थी,इन सभी शिकायतों का प्राथमिकता से निस्तारण किया जा चुका है और कोई भी शिकायत निस्तारण के लिए लम्बित नही है।जयपुर डिस्काॅम में 19 मई से 23 मई तक लगभग 24 हजार शिकायतें काॅल सेन्टर पर दर्ज हुई थी और इन सभी का समाधान उसी दिवस में निर्धारित समय में कर दिया गया है। इसी तरह अजमेर डिस्काॅम में 37 हजार और जोधपुर डिस्काॅम में 15 हजार शिकायते काॅल सेन्टर पर दर्ज हुई थी इन सभी का निस्तारण किया जा चुका है।तीनों डिस्काॅम स्तर पर स्थापित काॅल सेन्टर 24×7 कार्यरत रहते हैं और उपभोक्ताओं को बिजली आपूर्ति व अन्य तकनीकी शिकायतों को दर्ज करवाने और उनके समाधान की सेवाएं प्रदान की जा रही है। उपभोक्ता अपनी बिजली शिकायत को काॅल सेन्टर के टोल फ्री नम्बर पर काॅल सेन्टर एजेन्ट के माध्यम से अथवा आॅनलाइन माध्यम से दर्ज करवा सकतें है।काॅल सेन्टर पर दर्ज शिकायतों के तुरन्त समाधान के लिए सब-डिवीजन स्तर पर एफआरटी टीमें मय व्हीकल के संचालित की जा रही है।दर्ज शिकायत के समाधान के उपरान्त यथासंभव सम्बन्धित उपभोक्ता से शिकायत के समाधान का सत्यापन करने के उपरान्त ही शिकायत को निस्तारित माना जाता है।
जयपुर डिस्काॅम – टोल फ्री नंबर 18001806507, टेलिफोन नम्बर 0141-2203000 एवं आईवीआरएस 1912 पर एवं मोबाइल नम्बर 9414037085 पर अपना सम्पूर्ण पता मय बिल में अंकित 12 अंको का के-नम्बर टाईप कर शिकायत मैसेज एवं व्हाट्सएप द्वारा भी दर्ज करवा सकते है।अजमेर डिस्काॅम – अजमेर डिस्काॅम क्षेत्र के विद्युत उपभोक्ताओं को केन्द्रीकृत काॅल सेंटर के टोल फ्री नम्बर 18001806565 पर शिकायत दर्ज करवाने की सुविधा उपलब्ध है।जोधपुर डिस्काॅम – जोधपुर डिस्काॅम क्षेत्र के विद्युत उपभोक्ताओं को केन्द्रीकृत काॅल सेंटर के टोल फ्री नम्बर 18001806045 पर शिकायत दर्ज करवाने की सुविधा उपलब्ध है।







