Home » राजस्थान » प्रदेश में सभी सम्बंधित विभाग के आपसी समन्वय से हो भूजल प्रबंधन मजबूत – मुख्य सचिव

प्रदेश में सभी सम्बंधित विभाग के आपसी समन्वय से हो भूजल प्रबंधन मजबूत – मुख्य सचिव

जयपुर, 24 मई। मुख्य सचिव सुधांश पंत ने सामुदायिक भागीदारी को प्रोत्साहित कर प्रदेश में अटल भूजल योजना का प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश दिए है। उन्होंने कहा कि राज्य में जल संरक्षण को जन आन्दोलन का रूप देने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि यह योजना प्रदेश में भूजल प्रबन्धन की दिशा में महत्वपूर्ण साबित हो सकती है।

पंत शुक्रवार को शासन सचिवालय में अटल भूजल योजना की राज्य अन्तर्विभागीय सञ्चालन समिति (SISC) की पंचम बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने बैठक में योजना के नोडल विभाग एवं कार्यक्रम क्रियान्वयन एजेंसी भू जल विभाग और अन्य सहभागी विभागों से योजना की प्रगति के बारे में जानकारी ली।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि राज्य में अटल भूजल योजना के क्रियान्वयन को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए योजना से सम्बंधित सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य कर अधूरी परियोजनाओं को त्वरित गति से पूरा करें। उन्होंने अधिकारियों को साप्ताहिक स्तर पर योजना की समीक्षा करने के भी निर्देश दिए और कहा कि योजना के तहत दिए जाने वाले प्रशिक्षण कार्यक्रमों को नियमित रूप से संचालित किया जाए।

बैठक में अतिरिक्त मुख्य सचिव, जल संसाधन विभाग, अभय कुमार, अतिरिक्त मुख्य सचिव, ऊर्जा विभाग, आलोक, प्रमुख शासन सचिव, कृषि एवं उद्यानिकी, वैभव गालरिया, शासन सचिव भूजल विभाग श्री समित शर्मा एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

कृषि भूमि पर बिना जेडीए (JDA) अनुमति अवैध कॉलोनी ‘कौशल्या’ का विस्तार, प्रशासन बेखबर

सांभरिया रोड पर जीता वाला पुलिया के पास अवैध कॉलोनी ‘कौशल्या’ पर धड़ल्ले से प्लॉटिंग, प्रशासन मौन न्यूज इन राजस्थान