दिगंत आनन्द IPS पुलिस उपायुक्त जयपुर दक्षिण ने बताया कि पुलिस थाना श्याम नगर पर दिनांक 27.04.2024 को परिवादिया बीना शर्मा ने उपस्थित थाना होकर एक रिपोर्ट दर्ज करवायी कि कल रात्रि दिनांक 26.4.24 को रात 9.30 पर जब मैं फोन लेकर जा रही थी, दो बाईक सवार पीछे से आए और मेरा मोबाइल छीन कर ले गये जिसमें मेरा ATM CARD और 500 की नोट मोबाइल COVER में था। मैं पीछे दौड़ी लेकिन वह तेजी से बाइक से भाग गये। वो दो बाइक सवार थे, जिन्होंने हेलमेट पहन रखा था उसकी बाइक स्पोर्ट्स बाइक थी दोनों लड़के पतली काठी के थे। मोबाइल देवी नगर से उदय पाथ पार्क की मोड पर छिन गया था। मोबाइल विवरण OPPO A92020 4/128 GB IMEI NO. 862225045042710 है। आदि पर प्रकरण दर्ज किया गया।

जयपुर शहर में हो रही मोबाईल नैचिंग एवं चोरी की घटनाओ की रोकथाम एवं आरोपियो की गिरफ्तारी हेतु पुलिस आयुक्त बीजू जार्ज जोसफ एवं अति. पुलिस आयुक्त (सिटी) कैलाश चन्द्र विश्नोई के त्वरित कार्यवाही के निर्देश प्राप्त हुए। प्राप्त निर्देशो के मध्यनजर उक्त वारदात को अंजाम देने वाली गैंग की दस्तयाबी व गिरफ्तारी हेतु मन पुलिस उपायुक्त दक्षिण के निर्देशन मे एवं अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त पारस जैन एवं सहायक पुलिस आयुक्त सोडाला योगेश चौधरी के निकट सुपरविजन में थानाधिकारी पुलिस थाना श्याम नगर जयपुर दक्षिण कैलाश चन्द मीणा पु.नि. के नेतृत्व में टीम का गठन किया, जिसमे श्री गोपाल चन्द मीणा सउनि, पवन कुमार अजयपाल नवीन कुमार को शामिल कर अज्ञात मुल्जिमानो की पतारसी शुरू की गयी। टीम द्वारा तकनीकी सहायता से आरोपी राकेश कर्माकर को गिरफ्तार किया गया तथा आरोपी की सूचना पर एक बाल अपचारी को निरूध्द कर दोनो से कुल 24 मोबाईल फोन बरामद किये गये।





