Poola Jada
Home » राजस्थान » पुलिस थाना माणक चौक जयपुर उत्तर द्वारा फर्जी पुलिस कर्मी बनकर ठगी करने वाली ईरानी गैंग के खिलाफ बडी कार्यवाही

पुलिस थाना माणक चौक जयपुर उत्तर द्वारा फर्जी पुलिस कर्मी बनकर ठगी करने वाली ईरानी गैंग के खिलाफ बडी कार्यवाही

राशि डोगरा डूडी आईपीएस पुलिस उपायुक्त जयपुर ने बताया कि दिनांक 09. 03.2024 को परिवादी संचित बागरा पुत्र अकलंक कुमार ने रिपोर्ट पेश की कि दिनांक 08. 03.204 की शाम करीब 7.00 बजे मैं मेरी दुकान बन्द करने घर के लिये निकला, मेरे पास मेरे बैग में डायमंड के 2 पीस व रुपये थे। परतानियों का रास्ता पर चार व्यक्ति आये और मुझे रुकवाकर कहा कि हम पुलिस वाले है उनमें से एक ने मुझे पुलिस का आई कार्ड दिखाया और मुझे बैग चैक कराने को बोला। इन लोगो ने मेरी नजर बचाकर मेरे बैग में रखे 2.51 कैरेट के दो डायमंड पीस व पचास हजार रुपये नकद चुरा लिये। इनके खिलाफ कार्यवाही करने जिस पर मुकदमा नंबर 76/2024 धारा 419.420,379 आईपीसी में दर्ज कर अनुसंधान किया गया। थाना क्षेत्र में लगातार हो रही ऐसी वारदातों पर अंकुश लगाने एवं ऐसी वारदात करने वाली गैंग को पकडने हेतु रानू शर्मा अति. पुलिस उपायुक्त प्रथम (उत्तर) व डॉ. हेमन्त जाखड एसीपी माणकचौक के सुपरविजन में थानाधिकारी माणकचौक गुरभूपेन्द्र सिंह पुलिस निरीक्षक के नेतृत्व में टीम का गठन किया जाकर ऐसी वारदातो के तरीका वारदात का पता किया एवं इस तरह की वारदात मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र के रहने वाले ईरानी गैंग द्वारा अलग-अलग जगहों पर किया जाना ज्ञात हुआ जिस पर प्रद्युमन स.उ. नि. छीतर मल प्रधान विजय विजयसिंह चालक गिरधरसिंह धर्मी की टीम गठित कर इनकी तलाश व पतारसी बाबत निर्देशित किया गया। टीम ने बड़ी मेहनत करते हुए जौहरी बाजार में करीब 100 सीसीटीवी फुटेज देखकर व्यक्तियों की पहचान 1. शेख मुख्तार उमर उर्फ मुख्तार हसन पुत्र आशमी हसन उर्फ आशमी उमर निवासी रायसेन हाल ईरानी बस्ती अमन कॉलोनी करोध थाना निशादपुरा जिला भोपाल 2. मौहम्मद अली उर्फ साबिर हसन पुत्र मिस्कीन उर्फ महबूब अली निवासी रायसेन हाल ईरानी बस्ती अमन कॉलोनी करोध थाना निशादपुरा जिला भोपाल 3. जुल्फीकार उर्फ जावेद पुत्र जावेद सरवन ईरानी निवासी मुम्बई हाल निवासी रायसेन हाल ईरानी बस्ती अमन कॉलोनी करोध थाना निशादपुरा जिला भोपाल 4. मौहम्मद बाकर उर्फ शोकत उर्फ बिन्नी पुत्र काजी अली उर्फ यासीन अली निवासी रायसेन हाल ईरानी बरती अमन कॉलोनी करोध थाना निशादपुरा जिला भोपाल के रुप की। जिनकी तलाश भोपाल, रायसेन में की गई लेकिन मुल्जिमान नही मिले। जिस पर श्रीमान पुलिस उपायुक्त जयपुर उत्तर द्वारा दिनांक 02.04.2024 को 25000-25000 हजार रुपये का ईनाम घोषित किया गया। उक्त चारो की तलाश जारी थी। इसी दौरान दिनां 16.05.2024 को पार्सल का काम करने वाले एक लडके द्वारका प्रसाद शर्मा पुत्र निम्बा राम शर्मा को सीबीआई अधिकारी बनकर चैक करने के बहाने एक पैकिट ले गये। जिसके भी सीसीटीवी फुटेज में उक्त गैंग द्वारा ही वारदात करना ज्ञात हुआ जिस पर टीम द्वारा पुनः नये सिरे से सीसीटीवी कैमरों को देखे गये। करीब 500 सीसीटीवी फुटेज देखते हुये उक्त व्यक्तियों का आगरा रोड की तरफ जाना मालुम हुआ। प्रद्युमन स.उ. नि. के नेतृत्व में एक टीम को आगरा रवाना किया गया जिसने लगातार सीसीटीवी फुटेज देखते हुये

मुल्जिमान का लखनऊ तक जाना ज्ञात करते हुये वहां सीसीटीवी फुटेज व मुखबीर की सहायता लेते हुये आरोपियों का पता किया और उक्त मुल्जिमानों को लगातार 15 घण्टे लखनऊ में तलाश करते हुये आखिरकार सीसीटीवी फुटेज व मुखबीर की सहायता से लुलु मॉल के पास नजर आने पर तुरन्त घेराबंदी कर तीन व्यक्तियों को घेर लिया जिन्होने भागने का प्रयास किया लेकिन टीम ने संयम व बहादुरी का परिचय देते हुये मागने की कोशिश करते हुये तीन आरोपी शेख मुख्तार उमर अहमद, मौहम्मद अली उर्फ साबिर हसन, जुल्फीकार उर्फ जावेद ईरानी को दस्तयाब कर लिया जिन्हे प्रकरण में वांछित होने से गिरफ्तार किया। उसी दौरान वही पर एक यूपी नम्बर की टैक्सी स्वीफ्ट डिजायार कार जो इनके द्वारा प्रत्येक वारदात में परिवहन में प्रयुक्त की जा रही थी को भी जब्त किया जाकर टैक्सी चालक जितेन्द्र कुमार निवासी आगरा को भी गिरफ्तार बाद पूछताछ गिरफ्तार किया गया। तीनो शातिर ईरानी गैंग के सदस्य है जो पूरे देश में अलग अलग शहरों में सर्राफा बाजार के आस पास गलियों में शूट बूट में जाते है और वहां पर पार्सल या पैकिट लेकर आने जाने वाले व्यक्ति को अपने आपको पुलिस या सीबीआई का अधिकारी बताकर चौक करते है और उसके बैंग से कीमती जवाहरात, नकदी तलाशी के बहाने चोरी कर लेते है। ये लोग एक साथ वारदात के लिए किसी भी शहर में जाते है और वारदात करते ही तुरन्त वहां से दूसरे शहर के लिए निकल जाते है। सीसीटीवी फुटेज व पूछताछ से इन लोगो द्वारा 18 दिसम्बर 2023 को संजय बाजार में एक पीस डायमंड व 50,000/- रूपये ले जाना जिसके सम्बन्ध में मुकदमा नंबर 431/2023 पुलिस थाना माणकचौक पर दर्ज है। इसी तरह फरवरी माह में तेलीपाडा की गली में एक व्यक्ति को पुलिस वाला बनकर 137 ग्राम सोना ले गये जिसके बारे में मुकदमा नंबर 57/2024 दर्ज हुआ। माह मार्च में परतानियों को रास्ता में फर्जी पुलिस वाला बनकर दो डायमंड पीस व 50,000/- रूपये ले गये जिस पर मुकदमा नंबर 76/2024 दर्ज हुआ। मई माह में गोपालजी का रास्ता में एक व्यक्ति को फर्जी पुलिस पाला बनकर चांदी की ज्वैलरी का पैकिट ले गये जिसके सम्बन्ध में मुकदमा नंबर 137/2024 दर्ज हुआ। इसके इलाका इनसे अन्य वारदातों के बारे में पूछताछ की जा रही है। ये लोग शातिर अपराधी है जिनके खिलाफ दिल्ली, लखनऊ, कोलकत्ता एवं अन्य शहरो में भी प्रकरण पंजीबद्ध होने की जानकारी मिली है जिनका अपराधिक रिकार्ड मंगवाया जा रहा है।

सर्राफा बाजार के आस पास या अन्दर गली में नुक्कड पर बैंग लेकर आते जाते व्यक्ति को रोककर पुलिस अधिकारी बनकर चैक करना और उसके बैंग से कीमती आईटम चोरी कर लेना।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

कृषि भूमि पर बिना जेडीए (JDA) अनुमति अवैध कॉलोनी ‘कौशल्या’ का विस्तार, प्रशासन बेखबर

सांभरिया रोड पर जीता वाला पुलिया के पास अवैध कॉलोनी ‘कौशल्या’ पर धड़ल्ले से प्लॉटिंग, प्रशासन मौन न्यूज इन राजस्थान