Poola Jada
Home » राजस्थान » 15 दिवसीय विशेष अभियान में आपरेशन ‘क्लीन स्वीप के तहत जिला स्पेशल टीम जयपुर पूर्व की थाना खोनागोरियान, बजाजनगर में अवैध मादक पदार्थ के खिलाफ संयुक्त कार्यवाही।

15 दिवसीय विशेष अभियान में आपरेशन ‘क्लीन स्वीप के तहत जिला स्पेशल टीम जयपुर पूर्व की थाना खोनागोरियान, बजाजनगर में अवैध मादक पदार्थ के खिलाफ संयुक्त कार्यवाही।

पुलिस उपायुक्त जयपुर पूर्व कावेन्द्र सिंह सागर ने बताया की पुलिस महानिदेशक राजस्थान के आदेश अनुसार राजस्थान में 15 दिवसीय विशेष अभियान व जयपुर शहर में अवैध मादक पदार्थ के खिलाफ चल रहे आपरेशन क्लीन स्वीप “के तहत कार्यवाही करने हेतू सभी सहायक पुलिस आयुक्त व थानाधिकारीयो को अधिक से अधिक कार्यवाही करने के दिशा निर्देश दिये गये। जिसके सम्बन्ध में अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जयपुर पूर्व आशाराम चौधरी व सभी सहायक पुलिस आयुक्त के दिशा निर्देशन में सभी थानाधिकारीयो को अवैध मादक पदार्थ के खिलाफ अधिक से अधिक कार्यवाही किये जाने के दिशा निर्देश दिये गये। जिसको मध्य नजर रखते हुऐ जिला स्पेशल टीम जयपुर पूर्व के प्रभारी लक्ष्मीनारायण पु.नि. के नेतृत्व में अलग-अलग टीमो का गठन किया गया। जिसमें टीमो द्वारा मादक पदार्थ के विरूद्ध कार्यवाही करते हुऐ मादक पदार्थ तस्कारों के विरूद्ध आसूचना संकलन कर सूचनाओं पर थानाधिकारी पुलिस थाना खोनागोरियान व बजाजनगर व जिला स्पेशल टीम के साथ पृथक-पृथक कार्यवाही करते हुये अवैध मादक पदार्थ गांजा बेचने वालो के खिलाफ कारवाई करने में सफलता अर्जित की गई।
प्रथम कार्यवाही-गठित टीम द्वारा पुलिस थाना बजाजनगर की टीम के साथ सयुंक्त कार्यवाही करते हुऐ अवैध मादक पदार्थ तस्कर शंकर सवाई पुत्र लखन सवाई उम्र 32 साल निवासी ग्राम रायपली थाना असका जिला गंजम राज्य ओडिसा को गिरफ्तार कर कब्जे से अवैध मादक पदार्थ 4 किलो गांजा को जप्त किया गया। उक्त कार्यवाही के सम्बन्ध में पुलिस थाना बजाजनगर में प्रकरण संख्या 308/24 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट में दर्ज किया गया। उक्त कार्यवाही में डीएसटी टीम से रामप्रसाद पुरी बबलू पवन मुकेश की अहम भूमिका रही।

द्वितीय कार्यवाही-गठित टीम द्वारा पुलिस थाना खोनागोरियान की टीम के साथ सयुंक्त कार्यवाही करते हुऐ अवैध मादक पदार्थ तस्कर अशोक सांसी उर्फ टोण्या पुत्र मोडूराम जाति सांसी उम्र 32 साल निवासी म.न. 656 सी मीणा पालडी थाना खोहनागोरियान जयपुर पूर्व को गिरफ्तार कर कब्जे से अवैध मादक पदार्थ 1 किलो 500 ग्राम गांजा को जप्त किया गया। उक्त कार्यवाही के सम्बन्ध में पुलिस थाना खोनागोरियान में प्रकरण संख्या 409/24 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट में दर्ज किया गया। उक्त कार्यवाही में डीएसटी टीम से श्री रतिराम हैड धर्मसिंह हैड नीरज हेमन्त अमरीश की अहम भूमिका रही।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines

कृषि भूमि पर बिना जेडीए (JDA) अनुमति अवैध कॉलोनी ‘कौशल्या’ का विस्तार, प्रशासन बेखबर

सांभरिया रोड पर जीता वाला पुलिया के पास अवैध कॉलोनी ‘कौशल्या’ पर धड़ल्ले से प्लॉटिंग, प्रशासन मौन न्यूज इन राजस्थान