Home » राजस्थान » महिला सुरक्षा में जयपुर पुलिस का प्रयास” गरिमा हेल्पलाइन के माध्यम से सकारात्मक कदम

महिला सुरक्षा में जयपुर पुलिस का प्रयास” गरिमा हेल्पलाइन के माध्यम से सकारात्मक कदम

जयपुर, 25 मई। जयपुर आयुक्तालय में महिला बालिकाओं की सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए पुलिस कन्ट्रोल रूम आयुक्तालय में महिला गरिमा हेल्पलाईन 1090 संचालित है। जिस पर प्राप्त शिकायतों की कार्यवाही हेतु थानों को प्रेषित किया जाता है। शिकायत प्राप्त होने से उसके निस्तारण तक सुपरविजन अधिकारी परिवादियों के सम्पर्क में रहते है।

अतिरिक्त पुलिस आयुक्त कैलाश चन्द्र विश्नोई बताया कि अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त कन्ट्रोल रूम के दिशा-निर्देश में 1 जनवरी से 24 मई 2024 तक 1325 प्राप्त शिकायतों पर 1112 का निस्तारण किया गया। उक्त शिकायतों पर 23 इंसदादी कार्यवाही व 7 प्रकरण दर्ज करवाये गये।

उन्होंने बताया कि स्कूलों, कॉलेजों, महिला छात्रावासों, भीड़‌भाड में जाने वाली सभी बालिकाएं एवं महिलाएँ अपने मोबाईल महिला गरिमा हेल्पलाइन 1090, व्हाट्सअप महिला हेल्पलाइन 8764868200 जरूर सेव करें। यह हेल्पलाइन 24 घटें काम करती है। किसी भी महिला/बालिका को कोई परेशानी होने पर इन नंबरों पर लिखित, मौखिक, ऑडियो, वीडियो या रिकॉर्डिंग द्वारा शिकायत भेजी जा सकती है।

अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त पुलिस कन्ट्रोल रूम सीताराम प्रजापत ने बताया कि पुलिस कन्ट्रोल रूम में संचालित व्हाटसअप महिला हेल्पलाइन नंबर 8764868200 संचालित किया जा रहा है जिसके जरिये व्हाटसअप पर प्राप्त 49 शिकायतों में से 38 शिकायतों का निस्तारण किया गया।

सुरपविजन अधिकारी सहायक पुलिस आयुक्त नतिशा जाखड द्वारा निस्तारित शिकायतों के फीडबैक के लिए 10 प्रतिशत पीड़ित महिलाओं से सम्पर्क किया तो सभी महिलाओं द्वारा पुलिस कार्यवाही पर संतुष्टि व्यक्त की गयी।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines

कृषि भूमि पर बिना जेडीए (JDA) अनुमति अवैध कॉलोनी ‘कौशल्या’ का विस्तार, प्रशासन बेखबर

सांभरिया रोड पर जीता वाला पुलिया के पास अवैध कॉलोनी ‘कौशल्या’ पर धड़ल्ले से प्लॉटिंग, प्रशासन मौन न्यूज इन राजस्थान