Home » राजस्थान » एग्जिट पोल को लेकर बोले मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, हमारे कार्यकर्ता और पीएम मोदी पर जनता को भरोसा है

एग्जिट पोल को लेकर बोले मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, हमारे कार्यकर्ता और पीएम मोदी पर जनता को भरोसा है

जयपुर: एग्जिट पोल में बीजेपी को भारी बहुमत मिलने के बाद राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का बयान सामने आया है. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि हमारे कार्यकर्ता और पीएम मोदी पर जनता को भरोसा है. देश में मोदी जी को लेकर उमंग और जोश दिखाई दे रहा है.

AAP को लेकर भी मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि ‘AAP पार्टी भ्रष्टाचार में डूबी है,कांग्रेस से गठजोड़ किया. दिल्ली की सभी 7 सीटें बीजेपी जीत रही है. विपक्ष पूरी तरह हताश और निराश है.

हम 25 की 25 सीटें जीतने जा रहे हैं. कांग्रेस ने जनता के हित में काम ही नहीं किए. बिजली को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा है. हम राजस्थान की जनता को पूरी बिजली देने का प्रयास कर रहे हैं. हम महंगी बिजली भी खरीद कर जनता को उपल्बध कराएंगे.

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

जयपुर परकोटा क्षेत्र की विरासत संरक्षण व शहरी नियोजन के संबंध में कार्यशाला का हुआ आयोजन

व्यापारिक संगठनों से हुआ संवाद हिंद न्यूज इन राजस्थान सुनील शर्मा जयपुर। नगर निगम जयपुर द्वारा मंगलवार को प्रातः 11