Home » राजस्थान » Rajasthan News: SMS अस्पताल में लगेंगे एसी, कूलर और वाटर कूलर, हीटवेव प्रबंधन के लिए 74 लाख की वित्तीय स्वीकृति

Rajasthan News: SMS अस्पताल में लगेंगे एसी, कूलर और वाटर कूलर, हीटवेव प्रबंधन के लिए 74 लाख की वित्तीय स्वीकृति

जयपुर : हीटवेव प्रबंधन एवं रोगियों को अस्पताल में सुविधाजनक वातावरण उपलब्ध कराने के लिए सवाई मानसिंह अस्पताल में करीब 74 लाख रुपये की लागत से एसी, कूलर एवं शीतल पेयजल के लिए वाटर कूलर लगाए जाएंगे. चिकित्सा विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव श्रीमती शुभ्रा सिंह ने इन संसाधनों को आरएमआरएस में उपलब्ध राशि से खरीद के लिए स्वीकृति प्रदान की है.

सिंह ने बताया कि प्रदेश में हीटवेव की प्रबलता के चलते चिकित्सा संस्थानों में समुचित प्रबंध सुनिश्चित किए जा रहे हैं. चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग ने विगत दिनों तात्कालिक आवश्यकताओं की पूर्ति हेतु आरएमआरएस में उपलब्ध राशि का युक्तिसंगत उपयोग करने के निर्देश दिए थे.

इसी क्रम में सवाई मानसिंह अस्पताल में आवश्यक संसाधनों की खरीद के लिए 74 लाख 13 हजार रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई है. अतिरिक्त मुख्य सचिव ने बताया कि इस राशि से अस्पताल के विभिन्न वार्डों, आईसीयू, ओपीडी, दवा वितरण केन्द्रों, जांच केन्द्रों, रजिस्ट्रेशन काउंटर सहित अन्य स्थानों पर 101 एयर कंडीशन, 50 डेजर्ट कूलर एवं 20 वाटर कूलर लगाए जाएंगे.

इससे अस्पताल में आने वाले रोगियों एवं परिजनों को गर्मी से राहत मिल सकेगी. उल्लेखनीय है कि अतिरिक्त मुख्य सचिव ने 23 मई को एसएमएस अस्पताल में आकस्मिक निरीक्षण किया था. उन्होंने अधिकारियों को कंटीजेंसी प्लान बनाकर हीटवेव से संबंधित व्यवस्थाओं को पुख्ता करने के निर्देश दिए थे.

इसके बाद अधीक्षक डॉ. सुशील भाटी ने अस्पताल में हीटवेव से बचाव और इसके उपचार संबंधी सभी प्रकार की व्यवस्थाओं को सुदृढ़ बनाने की दिशा में आवश्यक कदम उठाए हैं.

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

जयपुर परकोटा क्षेत्र की विरासत संरक्षण व शहरी नियोजन के संबंध में कार्यशाला का हुआ आयोजन

व्यापारिक संगठनों से हुआ संवाद हिंद न्यूज इन राजस्थान सुनील शर्मा जयपुर। नगर निगम जयपुर द्वारा मंगलवार को प्रातः 11