Home » राजस्थान » जयपुर में भीषण गर्मी में पानी की परेशानी:दावा- 1 घंटे दे रहे पानी, हकीकत- 30 मिनट भी सप्लाई नहीं, इसमें भी लो प्रेशर की शिकायत

जयपुर में भीषण गर्मी में पानी की परेशानी:दावा- 1 घंटे दे रहे पानी, हकीकत- 30 मिनट भी सप्लाई नहीं, इसमें भी लो प्रेशर की शिकायत

भीषण गर्मी में बिजली के बाद पानी सप्लाई का संकट खड़ा हो गया। कॉलोनियों के अंतिम छोर वाले मकान में पानी नहीं पहुंच पा रहा है। इतना नहीं जलदाय विभाग शहर में एक घंटे पानी सप्लाई का दावा कर रहा है, लेकिन हकीकत यह है कि एक चौथाई कॉलोनियों में पानी 30 मिनट भी नहीं आ रहा है, इसमें भी लो प्रेशर होता है।

यह स्थिति तो तब है, जब जलदाय विभाग के अधिकारी शहर में हर दिन 5 लाख 15 हजार लीटर पानी सप्लाई करने का दावा कर रहे हैं। दैनिक भास्कर टीम ने शहर की 500 से अधिक कॉलोनियों में 10 दिन तक प्रेशर की जांच की। इसमें सामने आया कि 300 से अधिक कॉलोनियों में लो प्रेशर की शिकायत है। वहीं 50 कॉलोनियों में पानी सप्लाई सिर्फ 20 मिनट ही की जा रही है।

गांधी नगर में 20 पीएसआई और अन्य जगह 3 पीएसआई से पानी सप्लाई
शहर के वीआईपी इलाका गांधी नगर में प्रेशर की जांच की तो 20 पीएसआई मिला। यहां पर लोगों को भरपूर पानी मिल रहा है। इस क्षेत्र में अधिकतर सरकारी क्वार्टर हैं। जलदाय अधिकारियों ने बताया कि 8 पीएसआई का पानी पर्याप्त और सामान्य पानी सप्लाई माना जाता है। 10 पीएसआई का पानी प्रथम मंजिल तक चढ़ जाता है, लेकिन के अधिकतर क्षेत्र की कॉलोनियों में 3 से 4 पीएसआई पानी सप्लाई हो रहा है, इस वजह से किल्लत हो रही है।

जवाहर सर्किल, परकोटा, मानसरोवर, जगतपुरा में लो प्रेशर से सप्लाई
जवाहर सर्किल क्षेत्र एक महीने से प्रेशर तो दूर पानी ही नहीं आ रहा है। सिद्धार्थ नगर के बी ब्लॉक में भी यहीं स्थिति है। स्थानीय निवासी नंदवाना ने बताया कि पानी सप्लाई का समय शाम 5:30 से 6:30 बजे है। 6.15 बजे तक पानी आता है, जो भी लो प्रेशर होता है। परकोटे के पुरानी बस्ती, चांदपोल, तोपखाना हूजुरी, घाटगेट, गलतागेट, ब्रह्मपुरी, लालजी सांड का रास्ता, गोविंद नगर पूर्व-पश्चिम, जोरावर सिंह गेट, गंगापोल, बदनपुरा क्षेत्र में लोगों को लो प्रेशर में पानी मिल रहा है।

जगतपुरा की 20 से अधिक कॉलोनियों में लो प्रेशर से पानी आ रहा है। केशर विहार, खाटू श्याम मंदिर के पीछे की कॉलोनी, रवींद्र नगर की गणेश विहार सहित अन्य कॉलोनियों में पानी का संकट है। मानसरोवर की एक दर्जन से अधिक कॉलोनियों के अंतिम छोर वाले मकानों में 2 महीने से पानी नहीं आ रहा है। ये लोग महंगे दाम में टैंकर मंगवा रहे हैं। मानसरोवर के रजतपथ स्थित 6 सेक्टर निवासी साधना शर्मा ने बताया कि 2 महीने से पानी नहीं आ रहा है। आगरा रोड की करीब 30 कॉलोनियों में पानी का संकट खड़ा हो गया है। इलाके की 10 कॉलोनियों में चार दिन से पानी नहीं आ रहा। 20 कॉलोनियों में लो प्रेशर से पानी आ रहा है। गोनेर रोड की 10 से अधिक कॉलोनियों में 15 दिन से पीने का पानी तक नहीं आ रहा है। इस वजह से लोग परेशान हैं। शिकायत कर चुके, लेकिन सुनवाई नहीं होती।

कुछ जगह लो प्रेशर की शिकायत, सुधार कर रहे हैं
जलदाय विभाग के अतिरिक्त मुख्य अभियंता अमिताभ शर्मा ने बताया- शहर में 35 हजार लीटर पानी अधिक सप्लाई कर रहे हैं। कुछ जगह लो प्रेशर की शिकायत हो सकती है। इनमें सुधार कर रहे हैं, शहर में पानी की किल्लत जैसा नहीं है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

जयपुर परकोटा क्षेत्र की विरासत संरक्षण व शहरी नियोजन के संबंध में कार्यशाला का हुआ आयोजन

व्यापारिक संगठनों से हुआ संवाद हिंद न्यूज इन राजस्थान सुनील शर्मा जयपुर। नगर निगम जयपुर द्वारा मंगलवार को प्रातः 11