Home » राजस्थान » डंपर की टक्कर से बाइक की टंकी फटी:दोनों गाड़ियों में लगी भीषण आग, टोल प्लाजा पर मची अफरा-तफरी

डंपर की टक्कर से बाइक की टंकी फटी:दोनों गाड़ियों में लगी भीषण आग, टोल प्लाजा पर मची अफरा-तफरी

टोंक जिले के उनियारा थाना इलाके के पलाई टोल प्लाजा का बेरिकेट्स तोड़कर भाग रहे डंपर ने सामने खड़ी बाइक से टक्‍कर मार दी। इससे बाइक की टंकी फटने से डंपर और बाइक में आग लग गई। डंपर ड्राइवर मौका पाकर भाग छूटा। यह हादसा रविवार सुबह करीब 5 बजे हुआ।

हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस और दमकल मौके पर पहुंची और करीब आधा घंटे में आग पर काबू पाया गया। इस हादसे से करीब एक घंटे तक यातायात व्यवस्था बाधित रही। उनियारा DSP सलेह मोहम्मद ने बताया कि इस मामले में पुलिस ने डंपर के ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।
उनियारा थाना प्रभारी धर्मेश दायमा ने बताया कि रविवार सुबह करीब 5 बजे एक डंपर अलीगढ़ से पलाई की ओर आ जा रहा था। इस दौरान उसके ड्राइवर ने लापरवाही बरतते हुए पलाई टोल प्लाजा पर बिना टोल दिए बेरिकेट्स लगी लेन से गुजरने की कोशिश की। इस प्रयास में उसने बेरिकेट्स तोड़ते हुए वहां टोल कर्मचारी की खड़ी बाइक को टक्कर मार दी। डंपर करीब 10 फ़ीट तक बाइक को घसीटते हुए ले गया। इस दौरान डंपर के टायर के नीचे बाइक आने से उसकी टंकी फूट गई। उसके बाद निकले पेट्रोल से बाइक और डंपर में आग लग गई। बाद में डंपर ड्राइवर मौका पाकर फरार हो गया।

उधर हादसे और आगजनी की घटना से टोल कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस और दमकल को बुलाया गया। करीब साढ़े 5 बजे दमकल और पुलिस मौके पर पहुंची और करीब आधा घंटा बाद आग पर काबू पाया गया।

रोड किनारे अवैध बजरी खाली कर भागे बजरी माफिया
लोगों ने बताया कि रविवार को अलसुबह इस रूट पर अवैध बजरी परिवहन होता है। रविवार सुबह भी आग को देखकर बजरी माफिया, अवैध बजरी से भरी कई ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को रोड किनारे खाली कर मौके से भाग छूटे।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

जयपुर परकोटा क्षेत्र की विरासत संरक्षण व शहरी नियोजन के संबंध में कार्यशाला का हुआ आयोजन

व्यापारिक संगठनों से हुआ संवाद हिंद न्यूज इन राजस्थान सुनील शर्मा जयपुर। नगर निगम जयपुर द्वारा मंगलवार को प्रातः 11