Home » राजस्थान » जयपुर में बरसात से गिरा तापमान:16 मई बाद 30 डिग्री से नीचे आया रात का पारा; आज भी आंधी-बारिश का अलर्ट

जयपुर में बरसात से गिरा तापमान:16 मई बाद 30 डिग्री से नीचे आया रात का पारा; आज भी आंधी-बारिश का अलर्ट

वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के प्रभाव से राजधानी जयपुर में शनिवार देर शाम को बारिश का दौर शुरू हुआ, जो रुक-रुक कर रविवार सुबह तक जारी रहा। बारिश, आंधी के कारण जयपुर में 16 मई बाद अब रात का तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज हुआ। जयपुर में बीती रात का न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

मौसम केन्द्र जयपुर ने फोरकास्ट जारी करते हुए जयपुर में आज भी दोपहर बाद आंधी-बारिश होने की भी संभावना जताई है। वहीं आज दिन के तापमान में कल के मुकाबले 1 से 2 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट होने की भी संभावना है। जयपुर में कल दिन का अधिकतम तापमान 42.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो शुक्रवार से 2.5 डिग्री सेल्सियस कम रहा।

शहर में कई जगह बारिश, ठंडी हवा ने दी राहत
जयपुर शहर में आज सुबह भी आसमान में बादल छाए रहे। तड़के करीब 4-5 बजे शहर के कई हिस्सों में हल्की रिमझिम बारिश हुई। रेलवे स्टेशन, अजमेरी गेट, जवाहर नगर, आदर्श नगर, राजा पार्क, ट्रांसपोर्ट नगर समेत चारदीवारी के कुछ एरिया में बारिश हुई। इसके बाद सुबह से शहर में हल्की ठंडी हवा चलने से लोगों को गर्मी और उमस से थोड़ी राहत मिली।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

जयपुर परकोटा क्षेत्र की विरासत संरक्षण व शहरी नियोजन के संबंध में कार्यशाला का हुआ आयोजन

व्यापारिक संगठनों से हुआ संवाद हिंद न्यूज इन राजस्थान सुनील शर्मा जयपुर। नगर निगम जयपुर द्वारा मंगलवार को प्रातः 11